{"_id":"5bdbbb7bbdec22699e0871f6","slug":"police-arrested-a-model-in-case-of-teacher-killing-in-bawana","type":"story","status":"publish","title_hn":"बवाना में शिक्षिका की हत्या: मॉडल गर्लफ्रेंड के दबाव में आकर पति ने रची थी साजिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बवाना में शिक्षिका की हत्या: मॉडल गर्लफ्रेंड के दबाव में आकर पति ने रची थी साजिश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 02 Nov 2018 08:20 AM IST
विज्ञापन
मॉडल और अभिनेत्री एंजिल गुप्ता
- फोटो : यूट्यूब
बवाना थाना पुलिस ने बवाना इलाके में शिक्षिका सुनीता की बीते सोमवार को हुई हत्या मामले में गुरुवार को मॉडल व उभरती अभिनेत्री एंजिल गुप्ता को गिरफ्तार किया है। पुलिस इस मामले में सुनीता के पति मंजीत व एंजिल गुप्ता के मुंहबोले पिता को गिरफ्तार कर मामले का पहले ही खुलासा कर चुकी है।
विज्ञापन
बाहरी जिले के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि एंजिल गुप्ता के चलते ही मंजीत ने पत्नी सुनीता की हत्या करवाई थी। उसके एंजिल के साथ संबंध थे। बताया जा रहा है कि दोनों शादी कर चुके हैं, हालांकि दोनों ने इस बात का खुलासा नहीं किया था।
विज्ञापन
एंजिल बॉलीवुड में कई नामी कलाकारों के साथ काम कर चुकी है। अभिनेता शक्ति कपूर के साथ उसका आइटम सांग काफी पापुलर हुआ था। मंजीत की उससे मुलाकात गुरुग्राम के एक होटल में पार्टी के दौरान हुई थी। इसके बाद वह मंजीत मुंबई जाकर एंजिल के साथ रहने लगा। सुनीता को दोनों के रिश्तों की भनक लग गई थी और वह इन संबंधों का विरोध करती थी।
विज्ञापन