फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   police arrested 4 person including 2 girls for sex racket

क्लब की आड़ में हो रहा था गंदा काम, पुलिस ने 2 युवती सहित 4 को किया अरेस्ट

Thu, 19 Jul 2018 05:35 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,गुरुग्राम
ब्यूरो,अमर उजाला,गुरुग्राम Updated Thu, 19 Jul 2018 05:35 PM IST
विज्ञापन
police arrested 4 person including 2 girls for sex racket
demo pic - फोटो : अमर उजाला

एमजी रोड स्थित इओन क्लब की आड़ में देह व्यापार के धंधे का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने यहां से दो युवती सहित 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़ी गईं युवतियां पश्चिम बंगाल की रहने वाली हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार बुधवार देर रात पुलिस को सूचना मिली कि एमजी रोड के जेएमडी रीजेंड आर्केड मॉल के भूतल पर बने इओन क्लब में डांस करने आनी वाली लड़कियां डांस करते वक्त ग्राहकों को अपने जाल में फंसाकर देह व्यापार का धंधा करती हैं। यहां प्रति ग्राहक 2500 से 3500 रुपये तक वसूला जाता है।
विज्ञापन


इस पर पुलिस ने टीम तैयार कर मौके पर छापेमारी की। टीम ने बोगस ग्राहक बनकर क्लब में लड़कियों से सौदा तय किया। इसके लिए उन्होंने लड़कियों को 2000-2000 रुपये भी दिए। सौदा तय होते ही बोगस ग्राहकों ने टीम को तुरंत इशारा कर दिया, जिस पर उन्हें मौके पर ही पकड़  लिया गया। पश्चिम बंगाल निवासी दोनों महिलाएं यहां चक्करपुर में किराए पर रहती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

police arrested 4 person including 2 girls for sex racket
demo pic - फोटो : अमर उजाला

पूछताछ में उन्होंने बताया कि क्लब के मालिक रोहित गर्ग और मैनेजर राजेश ने यह दुकान किराए पर लेकर क्लब बनाया हुआ है। क्लब में काम अच्छा चले और आमदनी ज्यादा हो इसके लिए मालिक व मैनेजर ने उन्हें यहां देह व्यापार करने के लिए कहा था। दोनों महिलाओं को किसी प्रकार की दिक्कत न हो इसके लिए मालिक और मैनेजर ने यहां तैनात बाउंसरों को इनके बारे में बताया हुआ था।

पुलिस ने मौके से फरार होने का प्रयास कर रहे दोनों बाउंसरों को भी काबू कर लिया। आरोपियों की पहचान लाखुवास सोहना निवासी राकेश व रिठौज निवासी प्रमोद के रूप में हुई। पुलिस ने मामला दर्ज करके उन्हें गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी निरीक्षक विकास ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। क्लब के मालिक और मैनेजर की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed