फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Pneumonia is second leading cause of death in Delhi after heart attacks

बढ़ता जा रहा खतरा: दिल्ली में हार्ट अटैक के बाद इस बीमार से मर रहे सबसे अधिक लोग, बच्चे होते हैं ज्यादा शिकार

Fri, 06 Feb 2026 09:29 PM IST
विकास कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विकास कुमार Updated Fri, 06 Feb 2026 09:29 PM IST
सार

विशेषज्ञों के अनुसार, दिल्ली में बढ़ती उम्र और प्रदूषण के कारण दिल और फेफड़ों की बीमारियों से मौत का खतरा लगातार बढ़ रहा है।

विज्ञापन
Pneumonia is second leading cause of death in Delhi after heart attacks
बच्चों को इस बीमारी से सबसे अधिक खतरा - फोटो : adobe stock

विस्तार

दिल्ली में हार्ट अटैक और दिल की बीमारियों से मौतों का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। साल 2005 से 2024 के बीच कुल 3,29,857 लोगों की मौत दिल की वजहों से हुई। दिल्ली सरकार के डायरेक्टोरेट ऑफ इकोनॉमिक्स एंड स्टेटिस्टिक्स की रिपोर्ट के अनुसार, निमोनिया भी मौतों का बड़ा कारण बनता जा रहा है। 

विज्ञापन

2024 में 34,539 मौतें दर्ज की गईं
2024 में निमोनिया से लगभग 5,000 लोगों की मौत हुई। खासकर बच्चों और बुजुर्गों में यह बीमारी गंभीर खतरा है। रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि अधिकतर मरीज गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचे। मौतों में से 81.76 फीसदी यानी 2,69,703 मरीज अस्पतालों में ही दम तोड़ गए। 2024 में कुल 34,539 मौतें दर्ज की गईं, जो पिछले 20 साल में सबसे ज्यादा हैं। वहीं, 2010 में सबसे कम 8,236 मौतें हुई थीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चे हो रहे सबसे अधिक शिकार
निमोनिया से होने वाली मौतों में 2021 में सबसे ज्यादा 6,751 मामले सामने आए। बच्चों में सबसे ज्यादा मौतें हुईं, जबकि 65 साल से ऊपर बुजुर्गों में 11,393 मौतें हुईं। अस्पतालों में दर्ज मौतों का प्रतिशत 69.10 से 99.90 फीसदी के बीच रहा। विशेषज्ञों के अनुसार, दिल्ली में बढ़ती उम्र और प्रदूषण के कारण दिल और फेफड़ों की बीमारियों से मौत का खतरा लगातार बढ़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed