PNB घोटाला : केजरीवाल ने इन तथ्यों पर बताया कांग्रेस-BJP को जिम्मेदार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पीएनबी घोटाले पर भाजपा और कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराते हुए किया ऐसा ट्वीट..
पंजाब नेशनल बैंक में अब तक हुए सबसे बड़े बैंक घोटाले में घिरी केंद्र सरकार पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने निशाना साधा है।
केजरीवाल ने बीजेपी और कांग्रेस को मिलकर घोटाले करने का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस राज में जो घोटाला शुरू हुआ वह बीजेपी में बंद होने के बजाए जारी रहा। कांग्रेस कार्यकाल में हुए दूसरे घोटालों पर भी ना तो कई जांच हुई ना ही कोई कार्रवाई की गई।
घोटाला वर्ष 2011 में चालू हुआ था..
अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट में लिखा की पंजाब नेशनल बैंक का घोटाला वर्ष 2011 में चालू हुआ था। वह अब बीजेपी कार्यकाल में आज तक यह चल रहा था।
इस घोटाले को लेकर भाजपा कांग्रेस पर आरोप लगा रही है और कांग्रेस भाजपा पर। लेकिन सच यह है की कांग्रेस के समय के सारे घोटाले आज भी चल रहे हैं। पहले कांग्रेस कमाती थी अब उन्हीं घोटालों से भाजपा अपनी जेब भर रही है।
केजरीवाल ने आगे लिखा की दोनों मिलकर घोटाले कर रहे है। यही वजह है की भाजपा ने कांग्रेस सरकार के दौरान हुए किसी भी घोटाले में एक भी कांग्रेसी को जेल नहीं भेजा है। केजरीवाल सरकार ने इस ट्वीट करके दोनों ही पार्टियों पर निशाना साधा लेकिन किसी भी नेता के नाम का जिक्र नहीं किया।
जो पार्टी सत्ता में रहती है उद्यमी उनके साथ मिलकर घोटाले करती है
पार्टी प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज का कहना है कि भाजपा व कांग्रेस एक ही सिक्के के दो पहलु हैं, बड़े-बड़े उद्यमियों से कांग्रेस नेताओं की दोस्ती थी तो भाजपा के नेताओं की भी है। जो पार्टी सत्ता में रहती है उद्यमी उनके साथ मिलकर घोटाले करती है।
पीएनबी बैंक का 11 हजार करोड़ से ज्यादा का घोटाला कांग्रेस सरकार में शुरू हुआ तो भाजपा सरकार में भी चल रहा है। नीरव मोदी ने कांग्रेस ने पैसा देने की शुरुआत की थी जिसे भाजपा ने जारी रखा। दोनों पार्टियां एक दूसरे के साथ मिलकर बड़े उद्योगपतियों का काम करती है और देश की जनता को गुमराह करती है।