फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   PM Narendra Modi inaugurate Noida-Greater Noida Metro in july

पीएम मोदी चौथी बार आ सकते हैं नोएडा, कर सकते हैं नोएडा-ग्रेटर नोएडा मेट्रो का उद्घाटन

Fri, 29 Jun 2018 09:40 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा Updated Fri, 29 Jun 2018 09:40 AM IST
विज्ञापन
PM Narendra Modi inaugurate Noida-Greater Noida Metro in july
पीएम मोदी

फेज-दो कोतवाली क्षेत्र स्थित सैमसंग कंपनी की नई यूनिट का उद्घाटन करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति के आने की संभावना बन रही है। इसके लिए जुलाई के  दूसरे सप्ताह में तिथियां तय हो सकती हैं। 

विज्ञापन


हालांकि अभी इसकी कोई सूचना पीएमओ की ओर से पुलिस या प्रशासन के पास नहीं आई है। वहीं, सैमसंग के अफसरों ने पुलिस के आला अधिकारियों से मिलकर कार्यक्रम की सुरक्षा व्यवस्था समेत अन्य मुद्दों को लेकर चर्चा की है। 
विज्ञापन


जुलाई के दूसरे सप्ताह में प्रस्तावित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आने की भी पूरी संभावना बन रही है। हालांकि प्राधिकरण के कुछ अधिकारियों ने इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं की है, मगर प्राधिकरण की ओर से तैयारियां की जा रही हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अफसरों का कहना है कि जो उनको कार्य करने हैं उन्हें ही किया जा रहा है। वहीं, डीएम बीएन सिंह और एसएसपी डॉ. अजय पाल शर्मा ने बताया कि उनके पास इस तरह की कोई जानकारी अभी नहीं आई है। 

PM Narendra Modi inaugurate Noida-Greater Noida Metro in july
पीएम मोदी

ज्ञात हो कि कि इससे पहले तीन बार पीएम नोएडा आ चुके हैं। अगर पीएम नोएडा आते हैं यह उनका नोएडा का चौथा दौरा होगा। 

पांचवीं बार में नोएडा-ग्रेटर नोएडा मेट्रो के उद्घाटन के लिए पीएम और सीएम को लाने की तैयारी की जा रही है। छठी बार के लिए इसी साल के अंत में नोएडा एयरपोर्ट का भूमिपूजन भी होना है, जिसमें पीएम और सीएम का आना प्रस्तावित है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed