फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   PM Modi to visit Durga Puja pandal in CR Park in South Delhi

Delhi: पीएम मोदी सीआर पार्क में दुर्गा पंडाल की पूजा में हुए शामिल, पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी

Tue, 30 Sep 2025 06:08 PM IST
आकाश दुबे पीटीआई, दिल्ली
पीटीआई, दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 30 Sep 2025 06:08 PM IST
सार

यातायात पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी में कहा है कि आउटर रिंग रोड (पंचशील से ग्रेटर कैलाश तक), लाल बहादुर शास्त्री मार्ग, जेबी टीटो मार्ग, इंद्र मोहन भारद्वाज मार्ग और सीआर पार्क मुख्य सड़क सहित कई हिस्सों पर दोपहर 3 बजे से आधी रात तक यातायात प्रतिबंध और डायवर्जन लागू रहेंगे।

विज्ञापन
PM Modi to visit Durga Puja pandal in CR Park in South Delhi
दिल्ली में दुर्गा पूजा की धूम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली के चित्तरंजन पार्क (सीआर पार्क) में दुर्गा पंडाल की पूजा में मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल हुए। भारी भीड़ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे के मद्देनजर दिल्ली यातायात पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। यातायात पुलिस ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे प्रतिबंध के दौरान प्रभावित इलाकों से बचें और भीड़भाड़ कम करने के लिए सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल करें। 

विज्ञापन


यातायात पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी में कहा है कि आउटर रिंग रोड (पंचशील से ग्रेटर कैलाश तक), लाल बहादुर शास्त्री मार्ग, जेबी टीटो मार्ग, इंद्र मोहन भारद्वाज मार्ग और सीआर पार्क मुख्य सड़क सहित कई हिस्सों पर दोपहर 3 बजे से आधी रात तक यातायात प्रतिबंध और डायवर्जन लागू रहेंगे।
विज्ञापन


साथ ही कहा गया है कि गुरुद्वारा रोड, बिपिन चंद्र पाल मार्ग और सीआर पार्क और ग्रेटर कैलाश-II की अंदरूनी सड़कों पर यातायात की आवाजाही की अनुमति नहीं होगी। इसके अलावा पंचशील, आईआईटी और नेहरू प्लेस फ्लाईओवर के नीचे आउटर रिंग रोड पर डायवर्जन लागू होगा। ये डायवर्जन हल्के और भारी मालवाहक वाहनों पर भी लागू होंगे, भले ही उनके पास वैध नो-एंट्री परमिट हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


यातायात पुलिस ने बताया कि वैकल्पिक मार्गों में एम.जी. रोड, अरबिंदो मार्ग, मथुरा रोड, लाला लाजपत राय रोड और महरौली-बदरपुर रोड शामिल हैं। वाहन चालकों से अनुरोध है कि वे संयम रखें, यातायात नियमों का पालन करें और पुलिस कर्मियों के साथ सहयोग करें ताकि सड़कों पर निर्बाध आवाजाही बनी रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed