फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   pm modi programme in surajkund and high security

सूरजकुंड से रवाना हुए पीएम नरेंद्र मोदी, साक्षी मलिक और पीटी ऊषा भी हुए शामिल

Sun, 20 Nov 2016 02:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Sun, 20 Nov 2016 02:50 PM IST
विज्ञापन
pm modi programme in surajkund and high security
pm modi - फोटो : अमर उजाला

एतिहासिक सूरजकुंड परिसर में चल रहे तीन दिवसीय रेल विकास शिविर को स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (एसपीजी) ने छावनी में तब्दील कर दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कार्यक्रम में पहुंच चुके हैं ज‌िसकी वजह से परिसर की फूलप्रूफ सुरक्षा की गई है। प्रधानमंत्री तीन स्तरीय सुरक्षा घेरे में हैं। र‌व‌िवार को पीएम मोदी के साथ ही यहां पीटी ऊषा, रेसलर साक्षी मल‌‌िक और बॉक्सर मनोज भी शाम‌िल हुए।

विज्ञापन


क‌िसी को भी रेल विकास शिविर के आस-पास भी घुसने की इजाजत नहीं है। यहां की सुरक्षा व्यवस्था शनिवार को ही एसपीजी ने संभाल ली। शिविर परिसर से काफी दूर से ही आने वालों की तलाशी और जांच पड़ताल की जा रही है। परिसर में सिर्फ उन्ही लोगों को जाने की इजाजत है, जिन्हें शासन या प्रशासन की ओर पहचानपत्र जारी किए गए थे।
विज्ञापन


एसपीजी जवान किसी भी अनधिकृत व्यक्ति को परिसर में नहीं घुसने दे रहे। शन‌िवार तक तो पत्रकारों को भी अंदर जाने की अनुम‌त‌ि नहीं थी। प्रशासनिक अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद चंद पत्रकारों को कवरेज की इजाजत दी गई थी। सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी के लिए शनिवार को डीजीपी हरियाणा डॉ. केपी सिंह भी शिविर में डटे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम मनोहर लाल खट्टर ने की पीएम मोदी की अगवानी
शिविर को तीन स्तर की सुरक्षा में रखा गया है। बाहरी घेरे की सुरक्षा का जिम्मा प्रदेश पुलिस को सौंपा गया है। इस स्तर पर ही शिविर में आने जाने वालों की सघन तलाशी और पहचान कर ली जा रही है। दूसरे स्तर की सुरक्षा पर राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) और रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) का पहरा है।


तीसरे स्तर के सुरक्षा घेरे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एसपीजी के दायरे में रहेंगे। प्रधानमंत्री की सुरक्षा के साथ ही एसपीजी जवान तीनों स्तर की सुरक्षा में सिविल पुलिस, जीआरपी और आरपीएफ के साथ भी मौजूद रहेंगे।

साक्षी मल‌िक और पीटी ऊषा

हेल‌िकॉप्टर से रवाना हुए पीएम मोदी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed