फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Plus range includes the highly sensitive elections Bisahdha

पंचायत चुनाव के लिए बिसाहड़ा अति संवेदनशील प्लस श्रेणी में शामिल

Sun, 15 May 2016 01:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Sun, 15 May 2016 01:08 PM IST
विज्ञापन
Plus range includes the highly sensitive elections Bisahdha
बिसाहड़ा कांड

पंचायत चुनाव में दादरी तहसील के दुजाना, बिसाहड़ा, जारचा, चिटेहरा, बंबावड़, कलौंदा और सलारपुर कलां गांव अति संवेदनशील प्लस की श्रेणी में रखे गए हैं। इन ग्राम पंचायतों में बड़ी संख्या में पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स तैनात रहेगी। इसके अलावा दादरी तहसील की ओर से अति संवेदनशील और संवेदनशील ग्राम पंचायतों की लिस्ट भी जारी कर दी गई है।

विज्ञापन



उपजिलाधिकारी राजेश सिंह ने बताया कि दादरी में 48 और बिसरख क्षेत्र में छह ग्राम पंचायत उनके कार्यक्षेत्र में हैं। इन ग्राम पंचायतों को तीन श्रेणियों में रखा गया है। इसमें सभी अति संवेदनशील प्लस श्रेणी वाली ग्राम पंचायतों पर प्रशासन की विशेष नजर रहेगी। 
विज्ञापन


इस दौरान उपजिलाधिकारी समेत अन्य टीमें भी लगातार इन ग्राम पंचायतों के केंद्रों का निरीक्षण करती रहेंगी, जिससे किसी आकस्मिक घटना पर तत्काल कार्रवाई की जा सके। इसके अलावा अति संवेदनशील ग्राम पंचायतों और केंद्रों पर भी बड़ी संख्या में सुरक्षा बल तैनात रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अति संवेदनशील ग्राम पंचायतों में महावड़, दादूपुर खटाना, छायसा, नूरपुर, वीरपुरा, जैतवारपुर, ततारपुर, लुहारली को रखा गया है। वहीं, संवेदनशील ग्राम पंचायतों में जतावली, दुरियायी, खंडेरा, रानौली लतीफपुर, खगौड़ा ग्राम पंचायत को रखा गया है। यहां भी सुरक्षा बलों के अलावा जिला प्रशासन की विशेष नजर रहेगी। 


आज से शुरू होगी चुनाव प्रक्रिया
रविवार से पंचायत चुनाव प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। जिला निर्वाचन कार्यालय में रविवार से नामांकन के लिए फॉर्म मिलने शुरू हो जाएंगे। सोमवार तक फॉर्म मिलने की प्रक्रिया जारी रहेगी। वहीं, 17 से 18 मई तक इन फॉर्म को भरा जा सकेगा। बांदा जेल में बंद गैंगस्टर अनिल नागर के गांव दुजाना में रविवार को पंचायत का आयोजन किया जाएगा। इसमें उसके वार्ड नंबर दो से चुनाव लड़ने की तैयारी ग्रामवासी करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed