फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Plans for the development of CM emphasis on deadline

विकास के लिए सीएम को योजनाओं की समय सीमा पर जोर

Wed, 04 May 2016 07:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Wed, 04 May 2016 07:25 AM IST
विज्ञापन
Plans for the development of CM emphasis on deadline
सीएम मनोहर लाल खट्टर - फोटो : फाइल फोटो

राज्य की मुख्य संसदीय सचिव सीमा त्रिखा ने कहा कि प्रदेश सरकार का जोर विकास योजनाओं पर है। यही कारण है कि अधिकारियों को सभी घोषणाएं समय पर पूरा करने के निर्देश मुख्यमंत्री की ओर से दिए गए हैं।

विज्ञापन


त्रिखा बडख़ल विधानसभा क्षेत्र में कराए जा रहे विकास कार्यों को लेकर संबंधित अधिकारियों से विचार विमर्श कर रही थीं। उन्होंने बताया कि सेक्टर-21बी में लगभग 9 लाख रुपये की लागत से बनने वाली सड़क निर्माण कार्य का शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन


एनएच-2 ए ब्लॉक में पेयजलापूर्ति की व्यवस्था की जा रही है। त्रिखा ने एनएच-1 पुरानी सब्जी मंडी पर न्यायालय के आदेशानुसार पुनर्वास विभाग व नगर निगम के संयुक्त तत्वाधान में आवंटन प्रक्रिया  के बाद बनाए जा रही दुकानों के निर्माणाधीन क्षेत्र का दौरा कर जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने मार्किट एसोसिएशन के पदाधिकारियों से कहा कि क्षेत्र में टयूबवेल व सड़क निर्माण कार्य को शीघ्र ही शुरू करा दिया जायेगा। इस अवसर पर बडख़ल विधानसभा निगरानी कमेटी के प्रमुख आनन्द कान्त भाटिया, खोखा एसोसिएशन के प्रधान कृष्ण अदलखा, महासचिव अवतार सिंह, राजू, नौनिहाल, रविन्द्र चितकारा, सुमित कुमार, दीपक तनेजा, रमेश कपूर, जगदीश लाल, राकेश कुमार, रिशपाल आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed