फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Plan to visit Sita birthplace with Ram janmbhomi

श्रीराम के साथ सीता के जन्मस्थान के दर्शन कराने की तैयारी, नेपाल की इस जगह पर है मायका

Thu, 13 Feb 2020 05:19 AM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: Mohit Mudgal Updated Thu, 13 Feb 2020 05:19 AM IST
विज्ञापन
Plan to visit Sita birthplace with Ram janmbhomi
फाईल फोटो - फोटो : Social Media

अयोध्या में राम मंदिर निर्माण की शुरूआत से पहले सरकार वहां धार्मिक पर्यटन की दृष्टि से श्रद्धालुओं को आकर्षित करने के लिए सर्किट का रूप देने जा रही है। इसके तहत न सिर्फ भगवान राम के जन्मस्थान अयोध्या बल्कि सीता जी के जन्मस्थान सीतामढ़ी और नेपाल में भगवान राम की ससुराल जनकपुर को भी इससे जोड़ने की तैयारी है। 

विज्ञापन


संस्कृति एवं पर्यटन मंत्रालय ने सीता-राम जन्मस्थानों को एक साथ जोड़कर इसे पैकेज ट्रिप की शक्ल देने का खाका खींचा है। मंत्रालय को लगता है कि इसके माध्यम से देश अलग-अगल हिस्सों ने विशेष ट्रेन चलाई जाएंगी। इसके तहत पहले अयोध्या के रामलला जन्मस्थान और अन्य मंदिरों के दर्शन कराए जाएंगे। उसके बाद श्रद्धालु सीतामढ़ी स्थित सीता जन्म स्थान के दर्शन करेंगे। इस पैकेज में उन्हें नेपाल तक ले जाने की योजना है। नेपाल के जनकपुर स्थित जनकपुरी मंदिर जो हिंदू मंदिर के साथ ऐतिहासिक स्थल है। यहां सीता जी का प्राचीन मंदिर है। 
विज्ञापन


योजना से जुड़े वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक अभी तक जनकपुर तक रेल ट्रेक नहीं है लिहाजा नेपाल सरकार से इस दिशा मे बातचीत की जाएगी। भारतीय सीमा का आखिरी स्टेशन जयनगर है लिहाजा इस रूट को आगे बढ़ाने की बजाय सीतामढ़ी से जनकपुर नई रेल लाइन बिछाने पर विचार किया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed