फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Pilot fell ill Delhi-Pune flight delayed for more than four hours

Delhi: पायलट पड़ा बीमार, दिल्ली-पुणे उड़ान में चार घंटे से अधिक की देरी, वैकल्पिक व्यवस्था के बाद उड़ा विमान

Sat, 05 Jul 2025 11:10 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विकास कुमार Updated Sat, 05 Jul 2025 11:10 PM IST
सार

विमान कंपनी इंडिगो का कहना है कि शुक्रवार सुबह करीब छह बजे उड़ान भरने से पहले कॉकपिट क्रू मेंबर की तबीयत अचानक खराब हो गई। 

विज्ञापन
Pilot fell ill Delhi-Pune flight delayed for more than four hours
इंडिगो फ्लाइट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नई दिल्ली से पुणे जा रही इंडिगो के विमान (उड़ान संख्या 6ई 2262) के उड़ान भरने के दौरान पायलट की तबीयत अचानक खराब होने से यात्रियों को विलंब का सामना करना पड़ा। विमान को वापस टर्मिनल लाया गया और फिर करीब साढ़े चार घंटे की देरी से विमान को पुणे के लिए रवाना कर दिया गया। 

विज्ञापन


विमान कंपनी इंडिगो का कहना है कि शुक्रवार सुबह करीब छह बजे उड़ान भरने से पहले कॉकपिट क्रू मेंबर की तबीयत अचानक खराब हो गई। मानक संचालन प्रक्रियाओं का पालन करते हुए विमान को वापस बे में लाया गया। उसके बाद बीमार क्रू मेंबर को मेडिकल सुविधा दी गई। 
विज्ञापन


क्रू मेंबर के विमान के संचालन नहीं करने की स्थिति में एक वैकल्पिक क्रू मेंबर को नियुक्त किया गया। इन प्रक्रियाओं की वजह से उड़ान में विलंब हुआ। बाद में विमान को पुणे के लिए रवाना कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed