फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Pilibhit: A trolley full of devotees overturned, innocent killed, 12 injured

पीलीभीत:  श्रद्धालुओं से भरी ट्राली पलटी, मासूम की मौत, 14 घायल

Fri, 10 Jun 2022 01:46 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी संवाद न्यूज एजेंसी, कलीनगर 
संवाद न्यूज एजेंसी, कलीनगर  Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Fri, 10 Jun 2022 01:46 PM IST
विज्ञापन
Pilibhit: A trolley full of devotees overturned, innocent killed, 12 injured
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

माधोटांडा पीलीभीत जंगल मार्ग पर श्रद्धालुओं से भरी ट्राली पलटने से एक मासूम की मौत हो गई। चौदह श्रद्धालु घायल हो गए। घायलों को कलीनगर एसडीएम संदीप यादव ने अपने वाहन से जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां एक की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल से बरेली रेफर किया गया है। घटना शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे की है। बहेड़ी क्षेत्र के गांव शहदपुर से श्रद्धालु ट्रैक्टर ट्राली से पीलीभीत टाइगर रिजर्व की माला रेंज में स्थित सिद्ध बाबा स्थल पर चल रहे मेले में आ रहे थे। 

विज्ञापन


माधोटांडा पीलीभीत जंगल मार्ग पर घुसते ही अचानक सामने से आई दूसरी  ट्रैक्टर ट्राली को बचाने के कारण संतुलन बिगड़ने से ट्रैक्टर ट्राली खाई में जाकर पलट गई।  राहगीर मौके पर जमा हो गए। पीलीभीत की ओर से आ रहे एसडीएम कलीनगर संदीप यादव ने रुककर घटना की जानकारी की। 
विज्ञापन


सभी को सुरक्षित बाहर निकाला गया। दस से अधिक श्रद्धालुओं के घायल होने पर एसडीएम अपने सरकारी वाहन से ही जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। घायलों में महिला पुरुष और बच्चे भी शामिल हैं। जिला अस्पताल में अरुण कुमार पुत्र मान सिंह निवासी सैजपुर नवाबगंज को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed