{"_id":"5d9153558ebc3e013b2858ce","slug":"people-will-be-aware-of-the-security-equipment-of-the-army-security-expo-from-october-3","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेना के सुरक्षा उपकरणों से रूबरू होंगे लोग, प्रगति मैदान में सिक्योरिटी एक्सपो 3 अक्तूबर से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेना के सुरक्षा उपकरणों से रूबरू होंगे लोग, प्रगति मैदान में सिक्योरिटी एक्सपो 3 अक्तूबर से
Mon, 30 Sep 2019 06:29 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अरुण कुमार, नई दिल्ली
अरुण कुमार, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 30 Sep 2019 06:29 AM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश की सेना के पराक्रम और शौर्य को दिखाने वाले इंडिया इंटरनेशनल सिक्योरिटी एक्सपो में इस बार दर्शक रूसी हथियारों की तकनीक से दर्शक रूबरू होंगे। जल, थल और वायु क्षेत्र में दुश्मनों को पछाड़ने वाले हथियारों की तकनीक प्रदर्शित की जाएगी।
विज्ञापन
खास बात यह है कि एक्सपो में पहली बार डिफेंस और होमलैंड सिक्योरिटी सेगमेंट भी शामिल होगा। यह एक्सपो में तीन से पांच अक्तूबर तक प्रगति मैदान के हॉल नंबर 12 और 12 ए में सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
एक्सपो का आयोजन इंडिया ट्रेड प्रमोशनल आर्गनाइजेशन (आईटीपीओ) द्वारा किया जा रहा है। आईटीपीओ के डीआईजी सिक्योरिटी अजय कुमार वशिष्ठ ने बताया कि इस बार एक्सपो में दर्शकों के लिए भारत और रूस की निजी कंपनी के बीच हुए करार के तहत बनाए गए आधुनिक हथियारों का प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
इन हथियारों में मुख्यत विभिन्न प्रकार की बंदूकें शामिल होंगी। इसके साथ ही भारतीय आयुध निर्माणी कंपनियों के परिष्कृत हथियार भी दर्शकों के देखने के लिए उपलब्ध होंगे। एक्सपो में डिफेंस सिगमेंट के तहत बुलेट प्रूफ सेना वाहनों का प्रदर्शन भी किया जाएगा। सेना में प्रयोग होने वाले आर्मर्ड (बख्तरबंद) वाहन भी प्रदर्शित किए जाएंगे।
दर्शक इन वाहनों की तकनीक और इनके प्रयोग के बारे में विस्तृत जानकारी हासिल कर सकेंगे। हालांकि एक्सपो में बड़े टैंकों और लड़ाकू हवाई जहाज प्रदर्शित नहीं होंगे। रक्षा प्रणाली से जुड़े आधुनिक उपकरण और मशीनें भी दर्शकों के लिए खास होंगी। इस बार होमलैंड सिक्योरिटी के लिए तैयार उपकरणों को भी एक्सपो में पेश किया जा रहा है।
खास तौर पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से जुड़े बेहद उन्नत उपकरण भी शामिल होंगे। एक्सपो में साइबर सिक्योरिटी, विस्फोटक, बुलेट प्रूफ जैकेट, सीसीटीवी कैमरे और ड्रोन समेत अन्य सुरक्षा उपकरणों का प्रदर्शन होगा। एक्सपो में कई विदेशी आयुध निर्माणी कंपनियां भी शामिल होंगी।