फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   People who came to Delhi to perform Chhath Puja demanded government to clean Yamuna soon

'यमुना को जल्द साफ करें': छठ मनाने उमड़ा पूर्वांचली समुदाय, लोगों ने दिल्ली सरकार से की ये मांग

Thu, 07 Nov 2024 07:25 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 07 Nov 2024 07:25 PM IST
सार

दिल्ली में छठ पूजा करने आए लोगों ने सरकार से जल्द यमुना को साफ करने की मांग की है। जानकारी के लिए बता दें कि एक दिन पहले ही हाईकोर्ट ने यमुना के पानी में छठ मनाने की इजाजत नहीं दी थी।

विज्ञापन
People who came to Delhi to perform Chhath Puja demanded government to clean Yamuna soon
सीएम आतिशी ने की भगवान भास्कर की पूजा - फोटो : X/AAP

विस्तार

हाईकोर्ट ने यमुना के पानी में छठ मनाने की इजाजत नहीं दी है। लेकिन इसके बाद भी पूर्वांचल के लोगों के उत्साह में कोई कमी नहीं आई है। जगह-जगह पर कृत्रिम तरीके से बनाए गए घाटों पर लोग छठ पूजा कर रहे हैं।

विज्ञापन


छठ मैया से अपनी मनोभावनाओं को व्यक्त कर रहे हैं और अपनी इच्छाओं को पूरा करने का वरदान मांग रहे हैं। छठ पूजा घाट पर आए लोगों की राय है कि यदि यमुना को साफ किया गया होता और वह यमुना के जाल में अपनी पूजा कर पाए होते तो यह बहुत अच्छा होता।
विज्ञापन


लोगों को उम्मीद है कि सरकार जल्द से जल्द यमुना को साफ करने का प्रयास करेगी, लाखों करोड़ों भक्तों की भावनाएं इस त्योहार से जुड़ी हुई हैं। इसे देखते हुए सरकार को जल्द से जल्द यमुना की सफाई के लिए ठोस कदम उठाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं छठ पर्व के मौके पर मुख्यमंत्री आतिशी ने संध्या अर्घ्य पर बालमुकुंद खंड, गिरी नगर में छठी मईया का आशीर्वाद लिया। उन्होंने कहा कि इस साल दिल्ली में सरकार द्वारा 1000 से अधिक भव्य छठ घाट तैयार किए गए हैं। जहां हमारे पूर्वांचली भाई-बहन अपने घर के पास ही हर्षोल्लास से इस महापर्व को मना रहे हैं। भगवान भास्कर और छठी मइयां सभी पर अपना आशीर्वाद बनाए रखें। छठी मईया की जय हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed