फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   People were troubled by jam in colonies and roads of South Delhi

Delhi Traffic Jam: जाम से कराहती रहीं दक्षिण दिल्ली की कॉलोनियां व रास्ते, सुबह से देर रात तक लगा लंबा जाम

Tue, 14 Mar 2023 04:39 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 14 Mar 2023 04:39 AM IST
सार

चिराग दिल्ली फ्लाईओवर को 10 वीं व 12 वीं कक्षा की परीक्षाएं के बीच बंद करने से स्थानीय लोगों में भारी रोष है। वे सोशल मीडिया पर जमकर रोष जता रहे हैं। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस को सोमवार सुबह आठ से 10.30 बजे के बीच जाम की काफी सारी कॉल्स मिलीं।

विज्ञापन
People were troubled by jam in colonies and roads of South Delhi
जाम में जूझते लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली चिराग फ्लाईओवर के एक कैरिज्वे से बंद होने से दक्षिण दिल्ली में कई मार्गों पर दिनभर जाम रहा। इन मार्गों पर सुबह से ही जाम लगना शुरू हो गया था और देर रात तक जाम रहा। जाम कॉलोनियों तक पहुंच गया था। इस कारण कॉलोनियों के लोगों को दिनभर परेशानियों का सामना करना पड़ा। जाम में फंसे एक व्यक्ति ने ट्वीट कर जाम में तीन घंटे फंसे होने की आपबीती बताई। 

विज्ञापन


चिराग दिल्ली फ्लाईओवर को 10 वीं व 12 वीं कक्षा की परीक्षाएं के बीच बंद करने से स्थानीय लोगों में भारी रोष है। वे सोशल मीडिया पर जमकर रोष जता रहे हैं। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस को सोमवार सुबह आठ से 10.30 बजे के बीच जाम की काफी सारी कॉल्स मिलीं। चिराग दिल्ली फ्लाईओवर का नेहरू प्लेस से आईआईटी जाने वाला कैरिज्वे रविवार को बंद कर दिया था। इस कैरिज्वे पर 25 दिन काम चलेगा।
विज्ञापन


इस पर काम खत्म होने के बाद आईआईटी से नेहरू प्लेस जाने वाले कैरिज्वे पर काम चलेगा और 25 दिन के लिए बंद रहेगा। चिराग दिल्ली फ्लाईओवर को बंद करने के बाद सोमवार को पहला वर्किंग दिन था। सोमवार सुबह लोग ऑफिस जाने के लिए निकले तो वह जाम में फंस गए। जाम लंबा होता चला गया। लोग घंटों में जाम में फंस गए। एक यूजर ने कहा कि उसे एक किलोमीटर की दूरी तय करने में एक घंटे से ज्यादा का समय लग गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन मार्गों पर दिन भर जाम रहा
चिराग दिल्ली फ्लाईओवर के बंद होने से बाहरी रिंग रोड पर नेहरू प्लेस से चिराग दिल्ली मार्ग, नेहरू प्लेस, लाला लाजपत राय मार्ग, पंपोज एंक्लेव मार्ग, कालकाजी, चिराग दिल्ली, खानपुर से चिराग दिल्ली, मूलचंद से चिराग दिल्ली, बाहरी रिंग रोड पर आईआईटी से नेहरू प्लेस, कालकाजी मंदिर मोदी मिल आदि मार्गों पर सुबह से लेकर देर रात तक जाम लगा रहा। लोग एक से दो घंटे तक जाम में फंसे रहे।  कई लोग तो लोग दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की हेल्पलाइन पर फोन कर मदद मांगते दिखे।

इन कॉलोनियों में पहुंच गया था जाम
बाहरी दिल्ली रोड नेहरू प्लेस से चिराग दिल्ली, खानपुर से चिरा दिल्ली, नेहरू प्लेस व लाला लाजपत राय मार्ग पर लगा जाम सुबह 10 बजते-बजते कॉलोनियों तक पहुंच गया था। जाम ग्रेटर कैलाश-दो, चितरंजन पार्क(चारों तरफ), कालकाजी, ग्रेटर कैलाश-एक, चिराग दिल्ली, खानपुर और मालवीय नगर आदि कॉलोनियों में देर रात तक रहा। स्थानीय लोगों को बाहन निकलने में काफी मुश्किलें हुई। सबसे ज्यादा परेशानी चितरंजन पार्क, कालकाजी और ग्रेटर कैलाश-दो के लोगों को उठानी पड़ी। 

  • इन दिनों 10वीं और 12वीं कक्षाओं की बोर्ड की परीक्षाएं चल रही है। परीक्षा देने के लिए काफी छात्रों को कालकाजी, चितरंजन पार्क व ग्रेटर कैलाश-दो से साकेत, मालवीय नगर, आरके पुरम व ग्रेटर कैलाश-एक में जाना पड़ता है। 
  • ऑटो चालक राकेश कनौजिया ने बताया कि बच्चे को स्कूल से 12.30 बजे लेने जाता है। जाम की वजह से बच्चे को सोमवार सुबह 11.30 बजे ही लेने चला गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed