फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   people get calls from American number to raise demand of Khalistan 

खालिस्तान की मांग के लिए माहौल खराब करने का षड्यंत्र शुरू, अमेरिका के नंबर से आ रहे फोन

Sat, 04 Jul 2020 08:31 AM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम
अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम Published by: प्राची प्रियम Updated Sat, 04 Jul 2020 08:31 AM IST
सार

- सिख फॉर जस्टिस (एसएफजे) के प्रमुख गुरपतवंत सिंह पन्नू के खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज 
- सोशल मीडिया समेत मोबाइल पर रहे रिकार्डेड ऑडियो-वीडियो संदेशों को हटवा रही एसटीएफ
- इस मामले में राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसियों की मदद ले रही एसटीएफ

विज्ञापन
people get calls from American number to raise demand of Khalistan 
खालिस्तान की मांग (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

करीब 35 वर्ष बाद एक बार फिर खालिस्तान के नाम पर देश का माहौल खराब करने का षड्यंत्र रचने का मामले सामने आया है। सोशल मीडिया के जरिए खालिस्तान की मांग के साथ सिख समुदाय के लोगों से हो रहे भेदभाव व उनको भड़काने के लिए अमेरिका के नंबर से फोन किए जा रहे हैं। 

विज्ञापन


इसी मामले को लेकर सोशल मीडिया के जरिए हरियाणा सरकार के खिलाफ बगावत के लिए उकसाने के आरोप में सिख फॉर जस्टिस (एसएफजे) के प्रमुख गुरपतवंत सिंह पन्नू के खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन


हरियाणा पुलिस इसका स्थानीय नेटवर्क भी खंगाल रही है, ताकि यहां के सिख समुदायों की भेजी जा रही सूचनाओं को नियंत्रित किया जा सके। एसटीएफ के डीआईजी सतीश बालन ने बताया कि इन संदेशों को रोकने के साथ पूरे मामले की जांच में सुरक्षा एजेंसियों की भी मदद ली जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं पुलिस सोशल मीडिया समेत मोबाइल पर रहे रिकार्डेड ऑडियो-वीडियो संदेशों को हटवा रही है। स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) गुरुग्राम की तकनीकी विंग के इंस्पेक्टर आनंद कुमार ने गुरुवार को गुरुग्राम पुलिस को शिकायत दी थी। शिकायत में बताया कि उनके गुप्त सूत्रों से पता चला है कि जीएस पन्नू नामक शख्स रिकॉर्डेड ऑडियो-वीडियो मैसेज के जरिये हरियाणा के सिख समुदाय के लोगों की भावनाएं भड़का रहा है। 

मैसेज में पंजाब के लोगों के साथ मिलकर हरियाणा व पंजाब के हिस्से को स्वतंत्र देश बनाने का आह्वान कर रहा है। जो भारतीय संविधान व कानून के खिलाफ है। संदेश भेजने वाला व्यक्ति खालिस्तानी समर्थक है और फिलहाल अमेरिका में रहता है। 

एसटीएफ को मिली जानकारी के बाद देर रात को भोंडसी थाना पुलिस ने पन्नू के खिलाफ देशद्रोह समेत अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। ऐसे संदेश गुरुग्राम समेत दिल्ली व चंडीगढ़ के पत्रकारों व नेताओं के पास भी भेजे गए हैं जिस पर कई लोगों ने आपत्ति जताई है। 

सिख फॉर जस्टिस ग्रुप पर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने 2019 में प्रतिबंध लगा दिया था। ग्रुप द्वारा की जाने वाली सभी गतिविधियों को आतंकवाद की श्रेणी में रखा गया था। इससे पहले भी गुरुग्राम के स्थानीय नागरिक धनराज बंसल ने ट्विटर पर ऐसी देश विरोधी गतिविधियों को लेकर राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) समेत हरियाणा पुलिस को सिख फॉर जस्टिस के मुखिया गुरपतवंत सिंह पन्नू के खिलाफ शिकायत दी थी। 
 

पत्रकारों व सिख समुदाय के प्रमुख लोगों को आ रहे अमेरिका से फोन

गुरुवार को अचानक दोपहर बाद अमेरिका के एक नंबर से फोन आने शुरू हो गए। फोन पर खालिस्तान की मांग के साथ सिख समुदाय की महिलाओं पर कथित रूप से हो रहे अत्याचार की रिकार्डेड कैसेट बजनी शुरू हो गई। 

फोन पर हर हाल में खालिस्तान बनाने व उसके समर्थन में आने की अपील की गई। कई संवाददाताओं ने बताया कि उनके व्हाट्सएप पर मैसेज भी आए जिसे उन्होंने समझने के बाद डिलीट कर दिया और उक्त नंबर को ब्लॉक कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed