फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   People expressed displeasure over the decision of the government

‘सरकार का यह कैसा अर्थशास्त्र, ऐसे माहौल में डीजल-पेट्रोल के रेट बढ़ा दिए’, लोगों ने जताई नाराजगी

Wed, 06 May 2020 08:47 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 06 May 2020 08:47 AM IST
विज्ञापन
People expressed displeasure over the decision of the government
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली सरकार का यह कौन सा अर्थशास्त्र है। लोगों के पास खाना खाने को पैसे नहीं हैं। राशन के पैसे नहीं हैं। नौकरियों पर संकट बना हुआ है। उद्योग बंद हैं और सरकार अपना खजाना भरने के लिए लोगों की जेबों पर डाका डाल रही है। 
विज्ञापन


पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद लोगों ने कुछ इसी अंदाज में अपनी नाराजगी व्यक्त की। लोगों का कहना है कि सरकार को डीजल और पेट्रोल की कीमतों में बढ़ोतरी नहीं करनी थी। सरकार ने मंगलवार को पेट्रोल और डीजल पर वैट बढ़ा दिया है। 
विज्ञापन


इससे दिल्ली में अब पेट्रोल 1.67 रुपये और डीजल 7.10 रुपये महंगा हो गया है। लॉकडाउन के कारण पहले से ही आर्थिक संकट से जूझ रहे लोगों पर इस महंगाई से दोहरी मार पड़ी है। उनका कहना है कि केजरीवाल सरकार जनता को परेशान कर रही है। इस समय राहत देने के लिए दाम कम करने चाहिए थे, जबकि सरकार ने दाम और बढ़ा दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली व्यापार महासंघ के अध्यक्ष देवराज बवेजा ने कहा कि करीब डेढ़ महीने से दुकानें बंद होने से व्यापारी काफी परेशान हैं। पहले से ही आर्थिक हालात ठीक नहीं हैं। सरकार ने दाम बढ़ाकर आम लोगों की परेशानी को और भी बढ़ा दिया है।

नेहरू प्लेस में रहने वाले महेंद्र अग्रवाल ने कहा कि पेट्रोल के साथ-साथ डीजल के दाम में भी काफी बढ़ोतरी हुई है, जिससे माल भाड़ा भी बढ़ेगा और बाकी जरूरत की चीजें महंगी हो जाएंगी। यह लोगों की जेब पर और ज्यादा बोझ डालेगा।

रोहिणी में रहने वाले रोहित मिश्रा ने कहा कि करीब एक महीने बाद उनका कार्यालय खुला है। पहले दिन ही डीजल के दाम 7.10 रुपये तक बढ़ा दिए हैं। ऐसे में गाड़ी से रोज ऑफिस जाना काफी महंगा पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed