फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   people Betrayal of the country those spreading hatred among Hindus and Muslims: Kejriwal

हिंदू और मुसलमानों में नफरत फैलाने वाले कर रहे देश से गद्दारी: केजरीवाल 

Tue, 14 Apr 2020 10:33 PM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: Mohit Mudgal Updated Tue, 14 Apr 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
people Betrayal of the country those spreading hatred among Hindus and Muslims: Kejriwal
अरविंद केजरीवाल - फोटो : पीटीआई

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का कहना है कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के बीच हिंदू और मुसलमानों में नफरत फैलाने वाले देश के साथ भी गद्दारी कर रहे हैं। देश नाजुक दौर से गुजर रहा है, फिर भी कुछ लोग हिंदू और मुसलमान भाइयों के बीच नफरत फैलाने की कोशिश कर रहे हैं, हम कोरोना को तभी हरा पाएंगे जब एकजुट होकर लड़ेंगे।

विज्ञापन


अरविंद केजरीवाल ने कहा कि  इस समय पूरी दुनिया में प्रकृति का प्रकोप चल रहा है। पूरी दुनिया के अंदर कोरोना की वजह से लोग दुखी हैं। प्रकृति के सामने सब लोग बेबस हो जाते हैं। आज से तीन-चार माह पहले हम सोचे भी नहीं होंगे कि एक ऐसा समय आएगा कि अमेरिका, स्पेन, इंग्लैंड, फ्रांस व इटली जैसे शक्तिशाली देशों के अंदर इस तरह की महामारी फैलेगी। पूरे विश्व के अंदर इस तरह की महामारी फैलेगी कि लोग प्रकृति के सामने असहाय हो जाएंगे। 
विज्ञापन


अरविंद केजरीवाल के मुताबिक, हम इसे प्रकृति बोल लें, इसे अल्लाह बोल लें, इसे ईश्वर बोल लें, हम जो भी बोल लें, लेकिन प्रकृति सबसे शक्तिशाली होती है और इंसान उसके सामने बेबस हो जाता है। जब-जब इंसान ने प्रकति के नियमों को नहीं माना है, तब तब प्रकृति ने अपना प्रकोप दिखाया है। गीता में भी यही लिखा है कि हमें दूसरों की सेवा करने के लिए मानव जीवन मिला है। हम अपनी जिंदगी का एक-एक पल दूसरों की सेवा में बिताएं। अगर कोई हिंसा, नफरत फैलाता है, तो वह प्रकृति और ईश्वर, अल्लाह के खिलाफ काम करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि कई बार बहुत दुख होता है कि आज इतनी कठिन परिस्थिति के बीच भी कुछ लोग ऐसे हैं, जो हिन्दू और मुसलमान भाइयों के बीच नफरत फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। इतने नाजुक दौर से जब दुनिया गुजर रही है, इतने नाजुक दौर से अपना देश गुजर रहा है, तब भी कुछ लोग सोशल मीडिया पर हिन्दू और मुसलमान भाइयों के बीच नफरत फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। इस तरह की वीडियो और कुछ चीजें सोशल मीडिया पर डाल कर लोगों में नफरत फैलाने का काम कर रहे हैं। यह प्रकृति के खिलाफ है। प्रकृति ऐसे लोगों को कभी माफ नहीं करेगी। 

केजरीवाल के मुताबिक, जो लोग हिन्दू और मुसलमान के बीच में नफरत फैलाने की कोशिश करते हैं, वह सिर्फ प्रकृति के खिलाफ काम नहीं कर रहे हैं, वह भारत के साथ भी गद्दारी कर रहे हैं, वह देश के साथ भी गद्दारी कर रहे हैं। सभी धर्म और जातियों के लोग एक साथ मिल कर एक मुट्ठी की तरह काम करेंगे, तभी देश आगे बढ़ेगा, तभी इंसानियत आगे बढ़ेगी। तभी मुल्क आगे बढ़ेगा और तभी हम कोरोना से लड़ पाएंगे।

पांच नए हॉटस्पॉट की पहचान
दिल्ली में कंटेनमेंट जोन की संख्या बढ़कर 52 हो गई है। बीते 24 घंटे में पांच नए जोन की पहचान की गई है, जहां तीन या इससे ज्यादा कोरोना वायरस से संक्रमित लोग पाए गए हैं। सरकार ने इन इलाकों को सील कर दिया है। नए हॉटस्पॉट केंद्रों में किरारी एक्सटेंशन की शॉप नंबर जे-4/49 से जुड़ी गलियां, चिराग दिल्ली का पंडित मोहल्ला और जैन मोहल्ला,  बाड़ा हिंदू राव और जनकपुरी का सी-2 ब्लॉक शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed