{"_id":"58ee63054f1c1bc342cf5a89","slug":"people-bad-habits-cause-to-jam-in-delhi-says-lg","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में ट्रैफिक पर बोले LG- लोगों की आदतों के वजह से लगता है जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में ट्रैफिक पर बोले LG- लोगों की आदतों के वजह से लगता है जाम
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 13 Apr 2017 05:49 PM IST
विज्ञापन
delhi LG
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल ने कहा कि दिल्ली में जाम लोगों की आदतों की वजह से लगता है। इसके अलावा सड़क भी कम हैं। लोग सड़क का दुरुपयोग कर रहे हैं। ऐसे में ट्रैफिक मैनेजमेंट करना भी जरूरी है।
विज्ञापन
उन्होंने बुधवार को संसद मार्ग थाने को ऑफिसर ओरिएंटेड पुलिसिंग मॉडल थाने के रूप में उद्घाटन करते हुए ये बातें कही। उपराज्यपाल ने कहा कि समय बदल रहा है। इस समय यूथ की संख्या ज्यादा है।
विज्ञापन
वह अपनी दिक्कतों को सामने रखने के लिए ज्यादातर धरना-प्रदर्शन करते हैं। ऐसे में पुलिस को सीधा युवाओं से जुड़ने की जरूरत है। परिवार में तो यूथ को एडजेस्ट कर लेेते हैं। परिवार की तरह पुलिस को भी यूथ को एडजेस्ट करने जरूरत है।
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस आयुक्त अमूल्य पटनायक ने कहा कि धरना-प्रदर्शनों को देखते हुए ऑफिसर ओरिएंटेड थानों की जरूरत महसूस की गई। संसद मार्ग थाने में ही वर्ष 2016 में 1660 प्रदर्शन व 3206 घरना हुए थे।
ऐसे में लगा कि इन थानों में ऑफिसर की संख्या बढ़ाई जाए, ताकि धरना-प्रदर्शन को ठीक से संभाल सकें। इस कारण संसद मार्ग थाने को ऑफिसर ओरिएंटेड पुलिसिंग मॉडल थाना बनाया गया है।
अभी तक इस थाने में थानाध्यक्ष समेत तीन इंस्पेक्टर, 12 एसआई, 34एएसआई, 27 हवलदार व 87 सिपाही थे। अब इस थाने में थानाध्यक्ष समेत सात इंस्पेक्टर, 40-40 एसआई व एएसआई, 60 हवलदार व 140 सिपाही होंगे। 123 पुलिसकर्मी अलग से तैनात किए जाएंगे। संसद मार्ग थाने में अब एएसआई व उससे ऊपर अधिकारी ही थाने को संभालेंगे, बाकी लॉ एण्ड ऑर्डर को देखेंगे।