फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   people are not getting letters because of wrong pin codes

पिन कोड के फेर में उलझ रहीं चिट्ठियां, लोगों को नहीं मिल रही डाक

Wed, 20 Apr 2016 09:10 AM IST
सुशील पांडेय/अमर उजाला, नोएडा
सुशील पांडेय/अमर उजाला, नोएडा Updated Wed, 20 Apr 2016 09:10 AM IST
विज्ञापन
people are not getting letters because of wrong pin codes
लेटर बॉक्स - फोटो : प्रतीकात्मक च‌ित्र

ग्रेटर नोएडा वेस्ट के लोगों को डाक विभाग से चिट्ठियां नहीं मिल पा रही। इसकी मुख्य वजह पिन कोड बताया जा रहा है। यहां चार पिन कोड का उपयोग किया जा रहा है। ऐसी स्थिति में किसी को नहीं पता कि कौन सा पिन कोड सही है और कौन सा गलत। यही कारण है कि चिट्ठियां उलझ कर रह जाती हैं और लोगों तक नहीं पहुंच पाती। विभाग से आने वाली डाक को लेने के लिए लोगों को नजदीक के डाकघरों का चक्कर लगाना पड़ रहा है।

विज्ञापन


 गौड़ सिटी के लोगों के बने आधार कार्ड में पिन कोड 201308 दिया, लेकिन यह पोस्टल पिन कोड से अलग है। पोस्टल पिन कोड के लिए लोग अलग-अलग कोड का उपयोग करते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि डीटीएच रिचार्ज करने के लिए जब लोकेशन तलाशी जाती है तो यहां 201306 पिन कोड से डीटीएच रिचार्ज होता है, जबकि चिट्ठियों के लिए अलग पिन कोड है। ग्रेटर नोएडा वेस्ट के गौड़ सिटी और आसपास डाक विभाग के चार पिन कोड का उपयोग पते के लिए किया जाता है। इसमें अलग-अलग लोग अलग-अलग पिन कोड 201306, 201308, 201309 और 201009 को पते में लिखते हैं।
विज्ञापन


ई-कॉमर्स कंपनियां ढूंढ रही पिन कोड 
लोगों का कहना है कि कुछ ई-कॉमर्स और कूरियर कंपनियों का माल यहां पहुंच जाता है, लेकिन डाक विभाग की डाक यहां नहीं पहुंच पाती। हालांकि कुछ ई-कॉमर्स की अन्य कंपनियां भी परेशान हैं क्योंकि माल की बुकिंग में उन्हें पिन कोड नहीं मिल पाता।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकारी बैंक भी परेशान 
गौड़ सिटी में खोली गई ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स शाखा के अधिकारी-कर्मचारी परेशान हैं। उनका कहना है कि पहले वह 201309 पिन कोड का उपयोग करते थे। उन्हें तब भी डाक नहीं मिल पाती थी, लेकिन अब वह 201009 का उपयोग करते हैं।

नया डाकघर खोलने की मांग
स्थानीय लोगों का कहना है कि डाक विभाग से उन्हें चिट्ठी या जरूरी पार्सल आदि नहीं मिल पा रहा। उन्हें समझ नहीं आ रहा कि वह किस पिन कोड का उपयोग पते के लिए करे। लिहाजा उन्होंने गौड़ सिटी में ही नए डाकघर खोलने की मांग की।


201009 पिन कोड का उपयोग करें 
गाजियाबाद के सहायक डाक अधीक्षक अमित माहेश्वरी का कहना है कि ग्रेटर नोएडा वेस्ट के गौड़ सिटी में गाजियाबाद सिटी पोस्ट ऑफिस से डाक बांटी जा रही है। वहीं ग्रेनो वेस्ट के चिपियाना, क्रॉसिंग रिपब्लिक, डूंडाहेड़ा, शाहपुर बम्हेटा, रोजा याकूबपुर में भी गाजियाबाद की ओर से ही डाक बांटी जाती है। वहां के लिए लोगों को 201009 पिन कोड का उपयोग करना होगा। इससे उन्हें घर पर डाक मिला करेगी। वहीं नोएडा के सहायक डाक अधीक्षक राजीव श्रीवास्तव का कहना है कि ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सेक्टर-1, 2, 3 के लिए सूरजपुर के पिन कोड 201306 का उपयोग करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed