फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सीरिया मामले पर नोबेल पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी की शांति सभा

Tue, 11 Apr 2017 10:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 11 Apr 2017 10:11 AM IST
विज्ञापन
Peace Conference of Nobel laureate Kailash Satyarthi on Syria issue at rajghat delhi
कैलाश सत्यार्थी - फोटो : अमर उजाला

सीरिया में रसायनिक हमले में मारे गए और संघर्षरत क्षेत्रों में बच्चों पर हो रही हिंसा के विरोध में सोमवार को नोबेल पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी ने शांति सभा आयोजित करते हुए शांति की अपील की। राजघाट में आयोजित इस शांति सभा में स्कूली बच्चों, धार्मिक नेताओं, सांसदों, सिविल सोसायटी, डॉक्टर व वकीलों आदि ने भाग लेते हुए सभी को आगे बढ़कर शांति के पथ पर काम करने का आह्वान किया। 

राजघाट पर बच्चों के साथ की शांति सभा

Peace Conference of Nobel laureate Kailash Satyarthi on Syria issue at rajghat delhi
कैलाश सत्यार्थी

राजघाट स्थित महात्मा गांधी की समाधि पर आयोजित शांति सभा में कैलाश सत्यार्थी ने कहा कि दुनिया को बचाने और अमन-शांति के लिए हम सबको एकजुट होना चाहिए। क्योंकि युद्ध और संघर्ष में सबसे अधिक परेशानी बच्चों व महिलाओं को होती है। उन्होंने कहा कि बच्चे कभी भी हिंसा, संघर्ष या युद्ध का कारण नहीं होते है। इसके बजाय वे ऐसी परिस्थितियों में सबसे अधिक नुकसान उठाते हैं। 

बच्चों के भविष्य को लेकर जताई चिंता

Peace Conference of Nobel laureate Kailash Satyarthi on Syria issue at rajghat delhi
कैलाश सत्यार्थी

उन्होंने कहा कि रासायनिक हमले से लेकर कई संघर्षरत देशों में लाखों-करोड़ों बच्चों का भविष्य अंधकार में है। हम सबको मिलकर इन बच्चों को बम, गोलीबारी और रासायनिक हमलों से सुरक्षित रखने की जिम्मेदारी पूरी करनी होगी। सत्यार्थी ने कहा, 'मैं संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद से मांग करता हूं कि संघर्ष, शरणार्थी संकट, सीमा-पार तस्करी व गुलामी की इन स्थितियों में बच्चों के खिलाफ होने वाली हिंसा पर लगाम लगाने के लिए हाईलेवल कमेटी या टीमों का गठन करें।' 

विज्ञापन
विज्ञापन

दिव्यांग हुए बच्चों के लिए ठोस कदम उठाने की अपील

Peace Conference of Nobel laureate Kailash Satyarthi on Syria issue at rajghat delhi
कैलाश सत्यार्थी

इस दौरान  सीरिया में रासायनिक हमले में मारे गए 27 बच्चे को याद करते हुए शांति सभा भी आयोजित की गई। इसी के साथ इस हमले की जद में आने से सैकड़ों दिव्यांग हुए बच्चों के लिए भी ठोस कदम उठाने पर चर्चा हुई। 

विज्ञापन

क्या कहती है यूनिसेफ की रिपोर्ट?

Peace Conference of Nobel laureate Kailash Satyarthi on Syria issue at rajghat delhi
कैलाश सत्यार्थी
बता दें कि यूनिसेफ की रिपोर्ट के मुताबिक, संघर्ष प्रभावित क्षेत्रों में करीब ढाई सौ मिलियन बच्चे रहते हैं। जबकि दस हजार से अधिक बच्चे सीरियाई अरब गणराज्य में संघर्ष शुरू होने के बाद से मारे जा चुके हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed