पीसीआर कर्मी ने बचाई पानी में फंसे स्कूली बच्चों की जान, कंधे पर 16 को सुरक्षित निकाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली-एनसीआर में बृहस्पतिवार सुबह हुई मूसलाधार बारिश के दौरान फरीदाबाद के एक स्कूल की बस पुल प्रहलादपुर अंडरपास में भरे पानी में फंस गई। इस दौरान बस में करीब 70 बच्चे व दो शिक्षिकाएं सवार थीं।
स्थानीय लोगों ने बचाव कार्य शुरू करने के साथ ही मामले की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पीसीआर पर तैनात हवलदार मुरारीलाल ने बच्चों के चिल्लाने की आवाज सुनी, तो वह पानी में कूद गया।
एक-एक करके उसने 16 बच्चों को कंधे पर बिठाकर पानी से सुरक्षित जगह पर निकाला। पीसीआर के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने मुरारीलाल की इस बहादुरी के लिए उसको सम्मानित करने की घोषणा की है।
पीसीआर पुलिस उपायुक्त डॉ. बीके बंसल ने बताया कि सुबह 9:44 पर पीसीआर कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि पुल प्रहलादपुर अंडरपास के पास फरीदाबाद के सेक्टर-46 स्थित आइसर पब्लिक स्कूल की बस फंस गई है।
बस में 70 बच्चों के अलावा स्टाफ था सवार
बस में 70 बच्चों के अलावा स्टाफ सवार था। खबर मिलते ही पास में मौजूद काइट-63 पीसीआर मौके पर पहुंच गई। स्थानीय लोग भी मदद में लगे हुए थे।
बस की सीटों तक पानी भर चुका था। बच्चों के चिल्लाने की आवाज सुनकर पीसीआर पर तैनात हवलदार मुरारीलाल फौरन पानी में कूद गया।
उसने एक-एक करके 16 बच्चों को कंधे पर रखकर बस से बाहर निकालकर सुरक्षित जगह पर पहुंचाया।
सभी ने हवलदार की तारीफ की। घटना की जानकारी वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की मिली, तो उन्होंने हवलदार मुरारीलाल, पीसीआर वैन चालक व एएसआई चौखे लाल को इनाम देने की घोषणा की।