फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   patients with eye problem also facing issues in their checkups in Nanak eye hospital

आंखों के मरीजों पर भी पड़ रहा कोरोना का असर, अस्पताल में पहले के मुकाबले आधी रह गई है संख्या

Sun, 11 Oct 2020 10:25 AM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: प्राची प्रियम Updated Sun, 11 Oct 2020 10:25 AM IST
विज्ञापन
patients with eye problem also facing issues in their checkups in Nanak eye hospital
सांकेतिक तस्वीर

राजधानी में आखों के मरीजों पर भी कोरोना का असर पड़ रहा है। दिल्ली सरकार के गुरु नानक नेत्र अस्पताल में अब रोजाना 25 से 30 मरीजों की आंखों का ऑपरेशन किया जा रहा है। यह संख्या पहले के मुकाबले आधी रह गई है। इसका बड़ा कारण यह है कि लोग संक्रमण के चलते अस्पताल जाने से बच रहे हैं।

विज्ञापन


अस्पताल की चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अनु अरोड़ा ने बताया कि अस्पताल में पहले के मुकाबले मरीजों की संख्या काफी कम हुई है। कोरोना से पहले रोजाना एक हजार के करीब ओपीडी रहती थी, जो अब 300 के करीब रह गई है। साथ ही अस्पताल प्रशासन भी कोरोना से बचाव के नियमों के पालन के चलते ज्यादा मरीजों को नहीं देख रहा है। 
विज्ञापन


सभी मरीजों के इलाज के लिए सरकार की ओर से निर्धारित मानक संचालन प्रक्रिया का पालन किया जा रहा है। सोशल डिस्टेंसिंग के हिसाब से ही मरीजों को ओपीडी की कतार में लगाया जाता है। पहले मरीजों की एंटीजन जांच होती है। रिपोर्ट निगेटिव आने पर ही उन्हें डॉक्टरों के पास भेजा जाता है। डॉक्टर जिन मरीजों को ऑपरेशन की सलाह देते हैं उनका ओटी ले जाने से पहले आरटी-पीसीआर टेस्ट किया जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां कई जांच में कई मरीज कोरोना संक्रमित भी मिले हैं। जिन मरीजों का ऑपरेशन होता है, उन्हें एक दिन में ही छु्ट्टी दे दी जाती है। उन्होंने कहा कि संक्रमण के दौर में भी अस्पताल के डॉक्टर रोजाना 25 से अधिक मरीजों का ऑपरेशन कर रहे हैं। 


कोरोना मरीजों के लिए भी तैयार है अस्पताल
डॉ. अनु ने बताया कि सरकार के आदेश पर अस्पताल में 112 बेड कोरोना मरीजों के लिए भी आरक्षित किए गए हैं। अगर संक्रमण के मामले बढ़ते हैं तो अस्पताल में भी मरीजों को भर्ती किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed