{"_id":"5d9671d58ebc3e93b65d5915","slug":"paswan-said-delhi-jal-board-s-water-is-not-drinkable","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पासवान बोले, दिल्ली जल बोर्ड का पानी पीने लायक नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पासवान बोले, दिल्ली जल बोर्ड का पानी पीने लायक नहीं
Fri, 04 Oct 2019 03:40 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 04 Oct 2019 03:40 AM IST
विज्ञापन
ram vilas paswan
- फोटो : ANI
केंद्रीय खाद्य आपूर्ति और उपभोक्ता मामलों के मंत्री रामविलास पासवान ने कहा है कि दिल्ली जल बोर्ड द्वारा आपूर्ति किया जा रहा पानी पीने लायक नहीं है। उन्होंने कहा कि यह निष्कर्ष भारतीय मानक संगठन (बीआईएस) द्वारा दिल्ली के 11 स्थानों से उठाए गए नमूने की जांच के बाद निकाला गया है।
विज्ञापन
पासवान ने बृहस्पतिवार को बीआईएस, दिल्ली सरकार और दिल्ली जल बोर्ड के अधिकारियों के साथ बैठक करने के बाद पत्रकारों को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बीआईएस ने बोतलबंद पानी के साथ-साथ पाइप के जरिये आपूर्ति किए जाने वाले पेयजल के भी मानक तैयार किए हैं।
विज्ञापन
बोतलबंद पानी के लिए मानक अनिवार्य है, लेकिन घरों में पाइपलाइन के जरिये आपूर्ति होने वाले पानी पर अभी यह मानक अनिवार्य नहीं है। इसलिए जल बोर्ड घरों में बिना मानक वाले पानी की आपूर्ति कर रहा है। बीआईएस के अधिकारियों की मौजूदगी में पासवान ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय मानक बेहद सख्त है और भारतीय मानक को भी उसके अनुरूप करना चाहिए, क्योंकि यह लोगों के स्वास्थ्य से जुड़ा मसला है।
विज्ञापन
दिल्ली के विभिन्न स्थानों से जो पेयजल के नमूने उठाये गए, वह परीक्षणों में अधोमानक पाए गए। 42 पैरामीटर पर दिल्ली का पेयजल अधोमानक निकला।
-जे रॉय चौधरी, बीआईएस के उप महानिदेशक
Trending Videos
शहरों में पेयजल की भी होगी रैंकिंग
स्वच्छता के आधार पर जिस तरह से देश के शहरों की रैंकिंग तय होती है, उसी तरह स्थानीय निकाय या जल बोर्ड द्वारा उपलब्ध कराये जा रहे पेयजल की भी रैंकिंग होगी। इसके लिए केंद्रीय खाद्य एवं उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय में काम शुरू हो गया है। उम्मीद है कि नवंबर के पहले सप्ताह तक रैंकिंग तैयार हो जाएगी।
मंत्री रामविलास पासवान ने बताया कि केंद्र सरकार ने जिन 100 स्मार्ट शहरों की घोषणा की है, पेयजल की रैंकिंग में उन्हीं शहरों को शामिल किया जाएगा। इससे पता चलेगा कि किस शहर में पानी की गुणवत्ता बेहतर है और किस में खराब। उन्होंने कहा कि वह दिल्ली में 1977 से रह रहे हैं और दिनों दिन यहां एनडीएमसी द्वारा आपूर्ति पेयजल की गुणवत्ता खराब हुई है। तभी लोग बोतलबंद पानी या आरओ मशीन के भरोसे हो गए हैं।
मंत्री रामविलास पासवान ने बताया कि केंद्र सरकार ने जिन 100 स्मार्ट शहरों की घोषणा की है, पेयजल की रैंकिंग में उन्हीं शहरों को शामिल किया जाएगा। इससे पता चलेगा कि किस शहर में पानी की गुणवत्ता बेहतर है और किस में खराब। उन्होंने कहा कि वह दिल्ली में 1977 से रह रहे हैं और दिनों दिन यहां एनडीएमसी द्वारा आपूर्ति पेयजल की गुणवत्ता खराब हुई है। तभी लोग बोतलबंद पानी या आरओ मशीन के भरोसे हो गए हैं।