{"_id":"5ae47e4d4f1c1b63098b6f02","slug":"passenger-regeneration-system-of-railway-will-be-closed-for-6-hours-on-this-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस दिन 6 घंटे बंद रहेगा रेलवे का पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम, जान लें नहीं तो हो सकते हैं परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस दिन 6 घंटे बंद रहेगा रेलवे का पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम, जान लें नहीं तो हो सकते हैं परेशान
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 01 May 2018 09:53 AM IST
विज्ञापन
train
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तकनीकी सुधार के लिए रेलवे ने पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम (पीआरएस) को करीब 6 घंटा 15 मिनट तक बंद करने का निर्णय लिया है। 2 मई की रात 10:45 बजे से 3 मई की सुबह 5 बजे तक पीआरएस और पूछताछ सेवा को बंद रखा जाएगा।
विज्ञापन
इस दौरान रेलवे संबंधी सभी तरह की कंप्यूटरीकृत पूछताछ सेवा भी बंद रहेगी। इस दौरान आईवीआरएस/टच स्क्रीन, कॉल सेंटर (टेलीफोन नंबर- 139) के माध्यम से भी किसी तरह की ट्रेनों से संबंधित जानकारी नहीं मिलेगी। साथ ही आरक्षण बुकिंग बंद रहेगी। इस दौरान ना तो यात्रा टिकट जारी होंगे और ना ही निरस्त किए जा सकेंगे।
विज्ञापन
लिहाजा अगर आप बुधवार को ट्रेन से यात्रा करने की सोच रहे है तो अपने ट्रेन के आगमन और प्रस्थान की जानकारी रात 10:45 बजे के पहले पता कर लें। रेलवे अधिकारियों के अनुसार 139 पूछताछ सेवा के साथ ही इस दौरान आईआरसीटीसी की वेबसाइट से ऑनलाइन टिकटों की बुकिंग भी नहीं होगी। रेलवे स्टेशन पर स्थित ना तो डोरमेट्री की ऑनलाइन बुकिंग होगी और ना ही रिटायरिंग रूम की।
विज्ञापन