{"_id":"5d48abb68ebc3e6cd666e31c","slug":"pan-masala-of-five-lakh-recovered-13-lakh-as-tax","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच लाख का पान मसाला, 13 लाख कर वसूला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच लाख का पान मसाला, 13 लाख कर वसूला
Tue, 06 Aug 2019 03:50 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, नोएडा
अमर उजाला ब्यूरो, नोएडा
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Tue, 06 Aug 2019 03:50 AM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिना दस्तावेजों के ले जाए जा रहे 5 लाख के पान मसाले पर कार्रवाई करते हुए वाणिज्य कर विभाग ने 13 लाख रुपये का कर वसूला है। विभाग के सचल दस्ते ने यह कार्रवाई की है।
विज्ञापन
बीती दो अगस्त को विभागीय सचल दस्ते को जानकारी मिली कि लुहारली टोल प्लाजा से दस्तावेजों में गड़बड़ी कर माल ले जाया जा रहा है। टीम ने टोल प्लाजा पर ही ट्रक रोक लिया। माल गाजियाबाद से सिकंदराबाद जा रहा था।
विज्ञापन
जांच करने पर वाहन में पान मसाले के 40 और जर्दा के 10 बैग मिले। अफसरों ने बताया कि पान मसाला संवेदनशील वस्तु की श्रेणी में आता है, इसलिए इस पर कर भी ज्यादा लगता है।
विज्ञापन
वाहन चालक से इनवायस बिल ऑफ सप्लाई, चालान, बिल ऑफ एंट्री, ई-वे बिल प्रस्तुत करने को कहा। लेकिन उसके पास कोई दस्तावेज नहीं मिले।
भौतिक सत्यापन किए जाने पर कुल माल 5.20 लाख रुपये का माल पाया गया, जिस पर कुल 13.13 लाख रुपये कर जमा कराया गया। वाणिज्य कर विभाग के अपर आयुक्त धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि सचल दस्ते की रिपोर्ट मिल गई है। व्यापारी से टैक्स जमा करा लिया है।