फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Palwal s Hathin s youth changed his name and misdeed a Dehradun girl by cheating

इखलास ने मनोज बन युवती को छला: FB पर दोस्ती...शादी का झांसा देकर कई बार बनाए संबंध, एक दिन होटल में खुली पोल

Mon, 22 May 2023 09:54 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, पलवल
अमर उजाला नेटवर्क, पलवल Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 22 May 2023 09:54 PM IST
सार

युवती का आरोप है कि पहले उससे दोस्ती की और शादी का झांसा दिया। कई बार वह देहरादून गया और युवती के साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने पढ़ाई के नाम पर युवती से रुपये भी मांगे।

विज्ञापन
Palwal s Hathin s youth changed his name and misdeed a Dehradun girl by cheating
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पलवल के हथीन के एक युवक द्वारा लव जिहाद का मामला सामने आया है। युवक ने अपना धर्म छिपाकर देहरादून निवासी युवती से फेसबुक पर दोस्ती कर ली और कई बार दुष्कर्म किया। आरोपी ने अश्लील वीडियो बना कर युवती को ब्लैकमेल किया और पांच लाख रुपये हड़प लिए। सोमवार को आरोपी युवक को जिले के हथीन उपमंडल से उत्तराखंड की देहरादून पुलिस गिरफ्तार करके ले गई।

विज्ञापन

देहरादून कोतवाली के इंस्पेक्टर विद्याभूषण नेगी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ 17 मई को मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोपी का नाम इखलास है, जो मूलरूप से हथीन का रहने वाला है। देहरादून में रहकर पढ़ाई कर रही एक युवती ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। शिकायत में युवती ने बताया कि उसकी मुलाकात 2019 में युवक से हुई। उसने फेसबुक पर अपना नाम मनोज बताया। उसने बताया कि वह गुरुग्राम की जीडी गोयनका यूनिवर्सिटी में पढ़ता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

उसने युवती से दोस्ती की और शादी का झांसा दिया। कई बार वह देहरादून गया और युवती के साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने पढ़ाई के नाम पर युवती से रुपये मांगे। युवती ने उसे ऑनलाइन माध्यम से रुपये ट्रांसफर किए। कुछ दिन बाद आरोपी ने बताया कि उसकी तबीयत खराब है, अच्छे डॉक्टर को दिखाने के लिए उसे रुपये की जरूरत है। युवती ने फिर उसे रुपये दिए।

विज्ञापन

युवक का यह व्यवहार देखकर युवती को जब उस पर संदेह हुआ तो वह खुद उसका पता लगाने के लिए गुरुग्राम आ गई। इस दौरान युवक उसे होटल ले गया। जब होटल में उसने अपनी आईडी दिखाई तो पता चला कि युवक का नाम मनोज नहीं, बल्कि इखलास है। इससे वह हैरान रह गई।

इसके बाद युवती देहरादून वापस चली गई और पुलिस से शिकायत की। हथीन थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया कि उत्तराखंड के देहरादून से आई पुलिस टीम ने उनसे सहयोग मांगा तो उन्होंने अपनी टीम उनके साथ भेज दी। जहां पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करके देहरादून ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed