फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Pakistani attack on screen and incident in cinema hall

पर्दे पर पाकिस्तानी हमला और बालकनी में घुटा दम

Thu, 20 Aug 2015 10:10 AM IST
Updated Thu, 20 Aug 2015 10:10 AM IST
विज्ञापन
Pakistani attack on screen and incident in cinema hall

पाकिस्तान ने हमला कर दिया है... गांव खाली कराओ..। उपहार सिनेमा में बॉर्डर फिल्म के इस सीन के साथ ही गोलाबारी तेज हुई तो बालकनी में धुआं भरना शुरू हो गया। पहले मुझे व मेरे दोस्तों को लगा कि फिल्म में चल रहे सीन का अहसास है लेकिन ज्यों ही दम घुटने लगा और लोग गिरने लगे सारा माजरा समझ में आ गया।

विज्ञापन


कुछ मिनट पहले ही फिल्म के बीच में टायलेट जाना काम आया और अंधेरे में धुएं को चीरते हुए दरवाजे के बाहर निकल गया। ऊपर से कूदा और अंदर दर्शकों की स्थिति जानते हुए सिनेमा हॉल के एंट्री प्वाइंट पर शीशे की दीवार को तोड़कर धुआं बाहर निकाला।

विज्ञापन


13 जून वर्ष 1997 का दिन उन सैकड़ों परिवारों को अभी भी डराता है जिन्होंने उपहार सिनेमा अग्निकांड में अपनों को खोया या मौत के मुंह से जैसे तैसे बचे। ऐसे ही एक चश्मदीद हैं महरन नगर पालम निवासी प्रमोद कुमार।

विज्ञापन
विज्ञापन

राष्ट्रीय खिलाड़ी से स्टीयरिंग थामने को हुए मजबूर

Pakistani attack on screen and incident in cinema hall

प्रमोद के मुताबिक सिनेमा हॉल प्रबंधन की लापरवाही से राष्ट्रीय खिलाड़ी से मैं टैक्सी का स्टीयरिंग थामने को मजबूर हो गया। अन्य परिवारों की भी ऐसी ही कहानी है।


लापरवाही तो सामने आ ही गई थी, ऐसे में 30-30 करोड़ जुर्माने पर अंसल बंधुओं को छोड़ देना 59 लोगों की मौत का न्याय नहीं कहा जा सकता। ऐसे में कम से कम पूर्व की सजा तो कायम रखनी चाहिए थी।

एयर इंडिया की तरफ  से आयोजित दौड़ में तीन मेडल, रथ मैराथन सहित कई राष्ट्रीय प्रतियोगिता में नाम कमाने वाले उस समय 24 वर्ष के प्रमोद के मुताबिक वह अपने दोस्त राजेश, अतुल व गायत्री के साथ उस दिन बॉर्डर फिल्म देखने गए थे।

जनरेटर चलने लगा और ट्रांसफार्मर में आग लग गई

Pakistani attack on screen and incident in cinema hall

इंटरवल से कुछ मिनट पहले उन्हें टायलेट जाना पड़ा। आकर वापस बैठे तो फिल्म में सनी देओल पाकिस्तान हमले की सूचना देते हुए सुनील शेट्टी को गांव खाली कराने भेजते हैं।

इस दौरान गोलीबाजी की आवाज व आग के सीन पर्दे पर दिखने लगते हैं। कुछ ऐसा ही उसी समय सिनेमा हॉल के अंदर हुआ। लाइट जाने पर जनरेटर चलने लगा और ट्रांसफार्मर में आग लग गई।

फिल्म देखते-देखते बालकनी में धुआं भरने लगा तो एक बार लगा कि पर्दे पर चल रहे सीन का असर है लेकिन जब सांस लेने में दिक्कत हुई तो इसी दौरान आग-आग का शोर मचा।

इस कांड के बाद सारे सपने बिखर गए

Pakistani attack on screen and incident in cinema hall

टायलेट से अंधेरे में आना काम आया तो धुआं भरने के बावजूद अंदाजे से मैं बाहर भागा। शीशे के दरवाजे को तोड़ा तो कोहनी में चोट लग गई। इसके बाद खिड़की से देखा तो नीचे गद्दे वाली दुकान चलाने वाले ने अपने गद्दे लोगों की जान बचाने के लिए बिछा दिए थे। एथलीट होने का फायदा उठाते हुए मैंने फुर्ती दिखाई और गद्दों पर कूद गया।

नीचे कूदने के बाद समय न गंवाते हुए एंट्री पर लगे शीशे की दीवार को कुर्सी मारकर स्वयं तोड़ा और धुएं का गुबार बाहर निकला। पब्लिक व फायर ब्रिगेड की मदद से करीब 150 लोगों को बाहर निकाला गया इनमें अधिकांश बेहोशी की हालत में थे।

क्या बताऊं साहब इसके बाद स्वास्थ्य के साथ न देने व कोर्ट कचहरी के चक्कर काटने पर मेरा करियर ही बर्बाद हो गया। एथलीट कोटे से एयर इंडिया में भर्ती होने वाला था लेकिन इस कांड के बाद सारे सपने बिखर गए। अब एयरपोर्ट पर टैक्सी चलाकर अपने परिवार का पालन पोषण करता हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed