फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   PAC jawan blackmailed and misdeed a woman for three years also extorted Rs 7 lakh

'चाय पीते ही होश खो बैठी': तीन साल तक आबरू ही नहीं लूटी जवान ने, कंगला भी किया; पीड़िता बोली- उसके पास मेरी...

Tue, 10 Sep 2024 10:28 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 10 Sep 2024 10:28 PM IST
सार

पुलिस ने नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म करने, जान से मारने की धमकी देने, गर्भपात कराने समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है। 

विज्ञापन
PAC jawan blackmailed and misdeed a woman for three years also extorted Rs 7 lakh
पीएसी जवान ने महिला की तीन साल तक अस्मत लूटी - फोटो : iStock

विस्तार

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के ज्योति नगर में पीएसी का जवान पिछले करीब तीन सालों से महिला को ब्लैकमेल कर उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था। महिला का आरोप है कि पहली बार आरोपी ने चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और इसका वीडियो बना लिया। इसी के माध्यम से ब्लैकमेल कर आरोपी वारदात को अंजाम देता रहा और वीडियो वायरल कर बदनाम करने का डर दिखाकर उससे धीरे-धीरे सात लाख रुपये भी वसूल लिए। आरोप है कि महिला गर्भवती हुई तो जबरन उसका गर्भपात भी करवा दिया गया। परेशान होकर पीड़िता ने अब पुलिस से शिकायत की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

पुलिस ने नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म करने, जान से मारने की धमकी देने, गर्भपात कराने समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है। फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। छानबीन के बाद तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई करने की बात की जा रही है। पुलिस के मुताबिक पीड़िता परिवार के साथ हर्ष विहार में रहती है। मायका ज्योति नगर में है। वर्ष 2020 में पीड़िता की मुलाकात आरोपी युवक से हुई थी। आरोपी पड़ोस में किराये पर रहने आया था। उस समय वह सरकारी नौकरी के लिए तैयारी कर रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

शुरुआत में आरोपी ने महिला के भाई से दोस्ती की और घर आना-जाना शुरू कर दिया। इस बीच जुलाई 2021 में महिला के भाई की मौत हो गई। महिला अपने मायके आई हुई थी। दो अगस्त को महिला आरोपी के कमरे पर थी। आरोपी बाहर से चाय लाया और उसको पिला दी। चाय पीते ही महिला ने होश खो दिया। इसके बाद जब उसे होश आया तो आरोपी उसके साथ दुष्कर्म कर चुका था। पीड़िता ने पुलिस से शिकायत करने की बात की तो आरोपी ने मोबाइल से बनाया एक वीडियो दिखाया। इसको दिखाकर आरोपी ने जुबान बंद रखने के लिए कहा। पुलिस से शिकायत करने पर वीडियो को सोशल मीडिया पर डालने की धमकी दी गई।

विज्ञापन

इसी साल जुलाई में गर्भपात कराने का आरोप
पीड़िता ने बताया कि आरोपी की पीएसी जवान के रूप में नौकरी लगी तो वह यूपी ट्रेनिंग पर चला गया। इस बीच वह जब भी दिल्ली आता तो जबरन धमकाकर उसे बुलाता और वारदात को अंजाम देता। आरोप है कि उसने महिला के गर्भवती होने पर इसी साल चार जुलाई को गर्भपात करवा दिया। आखिरी बार आरोपी ने 27 जुलाई को उसके साथ दुष्कर्म किया था। परेशान होकर पीड़िता ने अब पुलिस से शिकायत की है। पुलिस ने छानबीन के बाद मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed