{"_id":"ea2a0ab60c0cd11b732b191acedd0baf","slug":"overhead-barrier-will-be-constructed","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाम से निपटने के लिए लगेंगे ओवरहेड बैरियर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाम से निपटने के लिए लगेंगे ओवरहेड बैरियर
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Mon, 07 Apr 2014 12:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा के बॉटेनिकल गार्डन पर बस वालों की मनमानी से निपटने का प्लान ट्रैफिक पुलिस ने बनाया है।
विज्ञापन
इसके लिए एक लेन पर ओवरहेड बैरियर लगाए जाएंगे। मेट्रो स्टेशन के सामने बड़ा बस स्टैंड है, जहां बड़ी संख्या में यात्री आते हैं।
बस और ऑटो के लिए अलग लेन है, लेकिन बसों की मनमानी की वजह से व्यवस्था बिगड़ जाती है। जिसके चलते सेक्टर 37 की ओर से अट्टा जाने वाले वाहन जाम में फंस जाते हैं।
यह भी पढ़ें: बॉटेनिकल से जनकपुरी ट्रैक पर पालम में सुरंग खुदाई शुरू
विज्ञापन
पिछले दिनों ट्रैफिक पुलिस ने कार्रवाई भी की थी, लेकिन बस वाले फिर पुराने ढर्रे पर लौट आए। ट्रैफिक इंस्पेक्टर धर्मेंद्र सिंह यादव ने बताया कि हल्के वाहनों के लिए आरक्षित लेन में बस वाले प्रवेश न कर सकें इसका इंतजाम किया जा रहा है।
विज्ञापन
इसके लिए ओवरहेड बैरियर लगाए जाने का प्रस्ताव प्राधिकरण को भेजा जाएगा। सेक्टर 37 चौराहे पर कुछ स्थानों पर ऐसे बैरियर लगाए जा चुके हैं।