{"_id":"5ee0c3659f780525c72d858f","slug":"over-54-thousand-people-take-help-from-police-during-lockdown","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन के दौरान 54 हजार से ज्यादा लोगों ने मांगी पुलिस से मदद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउन के दौरान 54 हजार से ज्यादा लोगों ने मांगी पुलिस से मदद
Wed, 10 Jun 2020 04:56 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: विक्रांत चतुर्वेदी
Updated Wed, 10 Jun 2020 04:56 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना महामारी के कारण लॉकडाउन के दौरान पुलिस ने आम लोगों की हर तरह से मदद की। इस दौरान 54 हजार से ज्यादा लोगों ने पुलिस से हेल्पलाइन नंबर पर मदद मांगी। दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि 24 मार्च से 9 जून के बीच हेल्पलाइन नंबर पर बनी तीन डेस्क पर 24 घंटे मदद पहुंचाई गई। 54,039 ने यहां संपर्क किया।
हर दिन हर समय चलने वाले हेल्पलाइन नंबर 011-23469526 पर कॉल मिलते ही लोगों को मदद पहुंचाई गई। पुलिस कर्मी कोरोना योद्धा के तौर पर अपनी ड्यूटी पर लगातार डटे हैं। इस दौरान कई जवान कोरोना संक्रमण की चपेट में भी आ चुके हैं। पुलिस ने कई बार हॉस्पिटल जाने के अलावा लोगों के घर तक राशन पहुंचाने जैसे काम भी किए। बड़ी संख्या में जरूरतमंदों को खाना उपलब्ध कराया गया।
पुलिस के मुताबिक, 6036 कॉल दिल्ली के बाहर से की गई थीं। इनका निपटारा स्थानीय पुलिस स्टेशन से कराया गया। इनमें से 1338 लोगों ने फोन कर पुलिस को जानकारी दी कि उनके पास न तो खाने के लिए कुछ है और न ही पैसे बचे हैं। नजदीकी एनजीओ की मदद से इनकी सहायता की गई। जिन लोगों ने दवा की जरूरत बताई, उनके घर तक इन्हें भिजवाया गया।
विज्ञापन
इसके अलावा, 33793 कॉल पुलिस के पास लॉकडाउन पास से संबंधित आईं। इस पर विभाग ने सलाह दी कि इसके लिए वेबसाइट पर जाकर आवेदन करना होगा। इसके बाद पुलिस ने सही आवेदनकर्ता को पास तत्काल जारी कर दिया। संक्रमण से जुड़े 20 मरीजों को पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया। पुलिस आयुक्त एसएन श्रीवास्तव ने कहा कि लॉकडाउन में हेल्पलाइन नंबर हर वक्त लोगों की मदद तत्परता से की गई। इस दौरान कई पुलिस कर्मी भी कोरोना संक्रमित हो गए। पुलिस की मदद के लिए कई समाजसेवी संस्थाएं भी सामने आईं।