{"_id":"583953714f1c1bcc6713b8eb","slug":"order-to-bank-to-open-labour-accounts-of-surroundings","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंकों को निर्देश, अपने आस-पास के मजदूरों के खुलवाएंगे खाते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंकों को निर्देश, अपने आस-पास के मजदूरों के खुलवाएंगे खाते
सुशील पांडेय/अमर उजाला, नोएडा
Updated Sat, 26 Nov 2016 02:48 PM IST
विज्ञापन
आज से देशभर के बैंक अपने आसपास के क्षेत्रों में काम करने वाले असंगठित क्षेत्र के मजदूरों की पहचान करेंगे और उनका खाता बैंक मेें खुलवाने की कवायद करेंगे।
विज्ञापन
वित्त मंत्रालय के वित्तीय सेवा विभाग (डिपार्टमेंट ऑफ फाइनेंसियल सर्विसेज) की ओर से बैंकों को ऐसे मजदूरों का खाता खुलवाने के निर्देश जारी किए गए हैं। इस बाबत ई-मेल के माध्यम से बैंकों को निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
गौतमबुद्ध नगर के लीड डिस्ट्रिक्ट मैनेजर एके सिंह ने बताया कि शुक्रवार शाम छह बजे के बाद बैंकों के पास वित्त मंत्रालय के डीएफएस से ई-मेल आया है। इसमें बैंकों को निर्देश दिया गया है कि अपने आसपास के क्षेत्र में असंगठित क्षेत्र के मजदूरों की पहचान की जाए। हमारी यूपी के कई जिलों के एलडीएम से भी बात हुई, जिन्होंने मेल आने की पुष्टि की।
विज्ञापन
इसमें बीड़ी सिगरेट बनाने वाली कंपनी में काम करने वाले, निर्माण स्थलों पर काम करने वाले, घरों में काम करने वाले, प्लांटेशन वर्कर्स सहित अन्य मजदूरों की पहचान के बाद उनका बैंक में खाता खोलने का काम किया जाएगा।
यही नहीं जरूरत के मुताबिक ऐसे मजदूरों का डॉक्यूमेंट भी हासिल किया जाएगा, ताकि उनका खाता खुलवाने का काम शुरू हो सके। इसमें ऐसे मजदूरों को भी शामिल किया जाएगा जिसका जन धन का खाता भी नहीं खुल सका है।
एलडीएम ने बताया कि ई-मेल में 26 नवंबर से मजदूरों का खाता खुलवाने के लिए पहचान की कवायद शुरू करने के निर्देश हैं। इसमें कोई आखिरी तारीख का जिक्र नहीं है।