फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi NCR Weather Forecast Today: IMD Orange Alert Till June 13, Heat Wave in Delhi Noida News in Hindi

Delhi-NCR Weather Today: अभी और जलेगी राजधानी, दिल्ली में लू का अलर्ट; अगले दो दिन ऐसा रहेगा मौसम

Tue, 11 Jun 2024 09:56 AM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Tue, 11 Jun 2024 09:56 AM IST
सार

Delhi Weather Update Today : मौसम विभाग ने दिल्ली में 13 जून यानी दो दिन का लू का ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। वहीं तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचेगा। बता दें कि सोमवार को अधिकतम तापमान 43.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। दिल्ली के नरेला में 46 डिग्री सेल्सियस के पार पारा पहुंचा था।

विज्ञापन
Delhi NCR Weather Forecast Today: IMD Orange Alert Till June 13, Heat Wave in Delhi Noida News in Hindi
लू का रेड अलर्ट - फोटो : एएनआई

विस्तार

Delhi Weather Update: देश में मानसून अपनी रफ्तार से आगे बढ़ रहा है। लेकिन राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। सूरज की तपिश से दिल्ली वाले बेहाल हो रहे हैं। मौसम विभाग की ओर से दिल्ली के लिए अलर्ट जारी कर दिया है। वहीं आईएमडी ने अनुमान जताया है कि अधिकतम तापमान 45 पार पहुंचने की आशंका है। 

विज्ञापन

दिल्ली में 13 जून तक लू का अटैक
मौसम विभाग ने मंगलवार और बुधवार के लिए लू का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। ऐसे में लोगों को चिलचिलाती और उमस भरी गर्मी परेशान करेगी। शाम के समय धूल भरी आंधी के साथ तेज सतही हवाएं 25 से 35 किलोमीटर प्रतिघंटे की गति से चल सकती हैं। इस दौरान अधिकतम तापमान 45 पार पहुंचने की आशंका है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली का नरेला रहा सबसे गर्ग
सोमवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक रहा। नरेला का सर्वाधिक तापमान 46 डिग्री से अधिक दर्ज किया गया। सोमवार को प्रचंड गर्मी के कारण सुबह और दोपहर को कई सड़के वीरान नजर आईं। सुबह से ही सूरज की तपिश बढ़ गई थी। दोपहर तक गर्मी से पसीने छूटने लगे। इससे चिलचिलाती गर्मी के साथ गर्म हवाएं चली, जिसने लोगों को लू का अहसास कराया।

विज्ञापन

दिल्ली में बढ़ रहा तापमान
प्रादेशिक मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, सोमवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 43.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। यह सामान्य से तीन डिग्री अधिक है। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य एक डिग्री अधिक 28.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम आर्द्रता का स्तर 49 फीसदी रहा।

नरेला समेत इन इलाकों का ऐसा रहा पारा
मौसम विभाग के मुताबिक नरेला इलाका सर्वाधिक गर्म रहा। यहां अधिकतम 46.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। वहीं, और स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स व नजफगढ़ में 46.3, पीतमपुरा 45.7, पूसा में 45.3, आया नगर में 44.7 व जाफरपुर में 44.9 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया।

हवा मध्यम श्रेणी में बरकरार
राजधानी में हवा की दिशा बदलने से आबोहवा मध्यम श्रेणी में बरकरार है। सोमवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 171 रहा, जोकि मध्यम श्रेणी में है। सर्वाधिक इलाकों में एक्यूआई 200 के पार दर्ज किया। दिल्ली की हवा समग्र रूप से मध्यम श्रेणी में बनी रही। मौसम विभाग के मुताबिक बृहस्पतिवार तक हवा मध्यम श्रेणी में रहने का अनुमान है। 

दिल्ली समेत एनसीआर का एक्यूआई
सीपीसीबी के अनुसार एनसीआर में ग्रेटर नोएडा का सबसे अधिक वायु गुणवत्ता सूचकांक दर्ज किया। यहां एक्यूआई 185 रहा, यह मध्यम श्रेणी है। गुरुग्राम में सबसे साफ हवा रही, यहां एक्यूआई 95 संतोषजनक श्रेणी में दर्ज किया गया। फरीदाबाद में 170, नोएडा में 156 व गाजियाबाद में 144 एक्यूआई दर्ज किया।

सोमवार को ऐसा रहा दिल्ली का मौसम
अधिकतम तापमान---43.4 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम तापमान-----28.6 डिग्री सेल्सियस
मंगलवार को दिल्ली के मौसम का अनुमान
आसमान रहेगा साफ, लू चलने का अनुमान
अधिकतम तापमान---44 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम तापमान-----30 डिग्री सेल्सियस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed