फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   'Operation Smile' blow, Asha Niketan 23 ran

‘ऑपरेशन स्माइल’ को झटका, 23 बच्चे भागे

Thu, 30 Oct 2014 01:08 AM IST
अमर उजाला, साहिबाबाद
अमर उजाला, साहिबाबाद Updated Thu, 30 Oct 2014 01:08 AM IST
विज्ञापन
'Operation Smile' blow, Asha Niketan 23 ran

बाल मजदूरी और अन्य कामों में लिप्त बच्चों को माता-पिता से मिलवाने के लिए शुरू किए गए ‘ऑपरेशन स्माइल’ को बड़ा झटका लगा है।

विज्ञापन


आपरेशन स्माइल के तहत बरामद किए गए 23 बच्चे शहीद नगर स्थित आशादीप फाउंडेशन के शेल्टर होम से भाग गए हैं। ये बच्चे 11 से 27 अक्तूबर के बीच शेल्टर होम की खिड़की काटकर भागे।

फाउंडेशन का दावा है कि भागने वाले अधिकांश बच्चे नशे के आदी थे। सूचना के बावजूद अफसरों ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। बुधवार को खुलासा होने के बाद हड़कंप मच गया। अब अधिकारी शेल्टर होम संचालकों पर कार्रवाई की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन


ऑपरेशन स्माइल के अंतर्गत आठ से 27 अक्तूबर के बीच आशा निकेतन में कुल 65 बच्चों को रखा गया था। इन बच्चों को दिल्ली, गाजियाबाद और अन्य स्थानों पर बाल मजदूरी आदि करते पाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


आठ अक्तूबर के बाद से आशा निकेतन से 23 बच्चों को उनके माता-पिता के सुपुर्द किया गया। मगर इस दौरान कुल 23 बच्चे शेल्टर होम से भाग निकले। शेल्टर होम संचालकों का कहना है कि भागने वालों में कुछ किशोर भी हैं।

यहां नशा नहीं मिलने पर वह भाग निकले। बच्चे मुजफ्फरनगर, बरेली, कानपुर और बिहार के हैं। डायरेक्टर एचके चेट्टी ने बताया कि शेल्टर होम में बच्चों को बंद करके नहीं रखा जा सकता।

खेलने-कूदने के दौरान उन्होंने खिड़की की ग्रिल काटी और दीवार फांदकर भाग निकले। साहिबाबाद थाने में भागे बच्चों की गुमशुदगी दर्ज कराई है। शेल्टर होम में अब आपरेशन स्माइल के 18 बच्चों समेत कुल 40 बच्चे हैं।


23 बच्चों को उनके माता-पिता के पास भेज दिया गया है, जबकि एक बच्चे को लाल बहादुर शास्त्री शेल्टर होम में भेजा गया है।

11 अक्तूबर से शुरू हुआ भागने का सिलसिला

11 अक्तूबर को रेहान और अयूब नामक दो बच्चे शेल्टर होम की ग्रिल काटकर भाग निकले। इसकी सूचना डायरेक्टर ने पुलिस को दी। इसके बाद 12 को एक, 13 को चार, 14 तारीख को तीन, 15 को तीन, 18 को तीन, 19 को एक, 25 को एक, 26 को पांच और 27 अक्तूबर को एक बच्चा शेल्टर होम से भाग निकला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed