{"_id":"62a7a66ab5f97e3bb3442aef","slug":"open-letter-vishwa-hindu-parishad-delhi-unit-tonight-at-eight-o-clock-everyone-should-gather-and-recite-hanuman-chalisa","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hanuman Chalisa: विश्व हिंदू परिषद का खुला पत्र, आज रात आठ बजे सभी एकत्रित होकर करें हनुमान चालीसा का पाठ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hanuman Chalisa: विश्व हिंदू परिषद का खुला पत्र, आज रात आठ बजे सभी एकत्रित होकर करें हनुमान चालीसा का पाठ
Tue, 14 Jun 2022 02:34 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Tue, 14 Jun 2022 02:34 AM IST
सार
विश्व हिंदू परिषद के प्रांत अध्यक्ष कपिल खन्ना द्वारा जारी पत्र में कहा है कि हम सबको पता है कि गत शुक्रवार (10 जून) को जुम्मे की नमाज के बाद पूरे देश में हिंसक प्रदर्शन किया गया। अरब देशों से संपर्क करके भारत के खिलाफ बयान दिलवाया गया। यह सब एक सुनियोजित षडयंत्र के तहत भारत सरकार पर दबाव बनाने के लिए किया गया।
विज्ञापन
विश्व हिंदू परिषद
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
विश्व हिंदू परिषद दिल्ली प्रांत ने एक खुला पत्र लिखा है। पत्र में हिंदू समाज से सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ करने का आह्वान किया गया है। सभी हिंदू संस्थाओं से अनुरोध किया कि गैर संवैधानिक प्रदर्शन के विरोध में मंगलवार को अपने हर गली-मोहल्ले में छोटे-बड़े सभी मंदिरों में रात्रि 8 बजे इकट्ठे होकर सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ करें।
विज्ञापन
विश्व हिंदू परिषद के प्रांत अध्यक्ष कपिल खन्ना द्वारा जारी पत्र में कहा है कि हम सबको पता है कि गत शुक्रवार (10 जून) को जुम्मे की नमाज के बाद पूरे देश में हिंसक प्रदर्शन किया गया। अरब देशों से संपर्क करके भारत के खिलाफ बयान दिलवाया गया। यह सब एक सुनियोजित षडयंत्र के तहत भारत सरकार पर दबाव बनाने के लिए किया गया। पूरे विश्व में भारत को बदनाम करने के लिए षड्यंत्र पूर्वक मस्जिदों से निकलकर बाजारों में हिंदू मंदिरों पर और घरों पर पत्थरबाजी की गयी। प्रशासन पर अदालतों पर देश के संविधान पर और कानून व्यवस्था पर अविश्वास प्रदर्शित करते हुए गैर कानूनी तरीके से नूपुर शर्मा के लिए फतवे जारी किए गए। किसी भी एक महिला की कही गई किसी एक बात पर कानून को अपने हाथ में लेना ठीक नहीं है।
विज्ञापन
कपिल खन्ना ने कहा कि विश्व हिंदू परिषद दिल्ली प्रांत का अध्यक्ष होने के नाते सबसे कहना है कि गैर कानूनी प्रदर्शनों के कारण से हिंदू समाज पर बनाए गए दबाव को हिंदू समाज अस्वीकार करता है और इसकी घोर निन्दा करता है। इसके विरोध में मंगलवार को इकट्ठे होकर के सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए। दिल्ली के सभी मंदिरों से, मंदिरों के प्रबंधकों से मंदिरों के पुजारियों से भी यह अपील की गई है। अनैतिक दबाव का जवाब हिंदू संवैधानिक तरीके से देंगे।
विज्ञापन