फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Open Letter to Arvind Kejriwal by Prashant Bhushan

'ईश्वर केजरीवाल को माफ नहीं करेगा, मैं पार्टी छोड़ रहा हूं'

Sat, 04 Apr 2015 06:14 PM IST
Updated Sat, 04 Apr 2015 06:14 PM IST
विज्ञापन
Open Letter to Arvind Kejriwal by Prashant Bhushan

आम आदमी पार्टी (आप) की राजनीतिक मामलों की समिति और राष्ट्रीय कार्यकारिणी से निकाले गए प्रशांत भूषण ने अरविंद केजरीवाल के नाम दस पेज की खुली चिट्ठी लिखी है। इसमें प्रशांत ने पार्टी छोड़ने का ऐलान किया है। साथ ही अरविंद पर तीखे हमले भी किए हैं।

विज्ञापन


भूषण ने उनकी कार्यशैली की तुलना रूसी तानाशाह स्टालिन से कर डाली है। वहीं, चेतावनी भी दी है कि ईश्वर और इतिहास केजरीवाल द्वारा पार्टी के साथ किए जा रहे व्यवहार को माफ नहीं कर सकेगा।
विज्ञापन


प्रशांत का कहना है कि दिल्ली विजय आप के लिए एक बेहतरीन मौका हो सकती थी। लेकिन यह दुर्भाग्यपूर्ण रहा कि इस मौके पर केजरीवाल के सबसे खराब अवगुण सामने आ रहे हैं। बकौल प्रशांत, लोकपाल के साथ मेरे और उन सभी को बाहर का रास्ता दिखाया जा रहा है, जिन्होंने अरविंद के तरीके का विरोध किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


नेताओं को बाहर करने का यह तरीका रूसी तानाशाह स्टालिन की याद दिलाता है। ऐसी स्थित में जिस तरह का व्यवहार पार्टी के साथ वह कर रहे हैं, उसे ईश्वर भी माफ नहीं कर सकेगा।

अरविंद को लिखी 10 पेज की चिट्ठी

Open Letter to Arvind Kejriwal by Prashant Bhushan

आखिर में भूषण ने लिखा है कि केजरीवाल सोचते हैं कि पांच साल के आप सरकार के कामों से लोग भूल जाएंगे कि पार्टी केसाथ उन्होंने क्या किया। हमारी कामना है कि आप अपनी कोशिश में कामयाब रहें।

हालांकि, कांग्रेस, भाजपा जैसी पारंपरिक पार्र्टियां भी कुछ हद तक काम करती हैं। लेकिन हम लोग जिस भ्रष्टाचार मुक्त व साफ सुथरी सरकार देने की कोशिश कर रहे थे, वह बड़ा लक्ष्य था। जिसे पाने की उम्मीद फिलहाल नहीं बची है।

इससे पहले प्रशांत ने सिलसिलेवार तरीके से पुराने वाकयों की याद दिलाई है। भूषण ने 28 मार्च की राष्ट्रीय परिषद् की बैठक जिक्र करते हुए कहा कि उस बैठक में केजरीवाल ने योगेन्द्र यादव और मेरे पिता पर झूठे आरोप लगाने का भाषण दिया। जिसकी वजह से वहां उपस्थित चापलूस विधायकों ने हमें गद्दार कहा और मेरे पिताजी के साथ दुर्व्यवहार भी किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed