Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   serve as the criteria for nursery admissions

Delhi NCR News: नर्सरी दाखिला पड़ोस, भाई-बहन और पूर्व छात्र मानक बनेंगे दाखिले का आधार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Nov 2026 06:27 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

-स्कूलों ने दाखिले के लिए मानक तैयार करने शुरू किए, स्कूल 26 नवंबर तक अपलोड करेंगे नियम
-26 नवंबर तक शिक्षा निदेशालय के पोर्टल पर देनी होगी जानकारी
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली के निजी स्कूलों में नर्सरी (बाल वाटिका-1), एलकेजी (बाल वाटिका-2), यूकेजी (बाल वाटिका-3) और पहली कक्षा में दाखिले की तैयारी तेज हो गई है। शिक्षा निदेशालय की ओर से दिशा-निर्देश जारी होते ही स्कूल दाखिले का फॉर्मूला तैयार करने में जुट गए हैं। जहां कुछ स्कूलों ने फॉर्मूला तैयार कर लिया है तो कुछ फॉर्मूले को अंतिम रूप देने में लगे हैं। ज्यादातर स्कूलों के दाखिला मानकों में नेबरहुड (दूरी), सिबलिंग (भाई-बहन) व एल्युमिनी (पूर्व छात्र), पहला बच्चा) मानक प्रमुख रहेंगे। एक बार फिर यह मानक दाखिले में गेम चेंजर साबित होंगे। निजी स्कूलों में शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए दाखिला प्रक्रिया 01 दिसंबर से शुरू होने जा रही है। इस दिन से अभिभावक स्कूलों में ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से आवेदन कर सकेंगे। इसके लिए स्कूलों ने अपने मानक तैयार करने शुरू कर दिए हैं। अधिकतर स्कूलों के मानकों में एक बार फिर से नेबरहुड, सिबलिंग व एल्युमिनी मानकों को ही ज्यादा वेटेज देंगे। मानक तैयार कर स्कूलों को शिक्षा निदेशालय की वेबसाइट पर 26 नवंबर तक अपलोड करना है।
मयूर विहार स्थित विद्या बाल भवन स्कूल ने 100 अंकों के आधार पर अपना दाखिला फॉर्मूला तैयार कर लिया है। इसमें स्कूल ने पड़ोस को तीन श्रेणी में बांटा है। पहली श्रेणी में 0-1 किलोमीटर की दूरी वाले बच्चों को 70 अंक, 1-8 किलोमीटर वालों को 60 अंक और आठ किलोमीटर तक वालों को 50 अंक मिलेंगे। भाई-बहन मानक के लिए 20 और एल्युमनी के लिए 10 अंक तय किए गए हैं। वहीं उत्तरी और दक्षिणी दिल्ली के कई स्कूल पड़ोस के मानक को 30 से 70 अंक तक देने की योजना बना रहे हैं। इससे स्कूल के आसपास रहने वाले बच्चों को दाखिले में अधिक लाभ मिल सकता है।
विज्ञापन

कई स्कूल इसी तरह से पड़ोस के मानकों को दो से तीन श्रेणी में बांटने की तैयारी कर रहे हैं। यदि एक मानक के लिए ही सीटों से ज्यादा आवेदन प्राप्त हुए तो स्कूल लॉटरी निकाल कर दाखिला देंगे। स्कूल संचालकों के अनुसार बुधवार से बृहस्पतिवार तक अपने मानकों और उनके अंकों को अंतिम रूप दे देंगे। इसके बाद ही वह अपने मानकों को निदेशालय की वेबसाइट पर अपलोड करने लगेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षा निदेशालय ने स्कूलों को दाखिले के मानक तय करने की छूट दी है, लेकिन इसके लिए कुछ शर्तें भी निर्धारित की हैं। स्कूल अभिभावकों की शैक्षणिक योग्यता, माता-पिता का नौकरी पेशा होना, बच्चों की खेलकूद में उपलब्धि, स्कूल परिवहन का इस्तेमाल, नशा या धूम्रपान नहीं करने और पहले आओ-पहले पाओ जैसे मानकों के आधार पर दाखिला नहीं दे सकेंगे। इन प्रतिबंधित मानकों को दाखिला प्रक्रिया में शामिल न किया जाए, इसकी निगरानी शिक्षा निदेशालय के जिला स्तर पर बने मॉनिटरिंग सेल करेंगे।

---------------
रश्मि शर्मा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed