{"_id":"6b0437de33a4a05640064790","slug":"naresh-took-the-oath-as-a-councillor-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-164474-2026-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: भाजपा के नरेश ने ली पार्षद पद की शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: भाजपा के नरेश ने ली पार्षद पद की शपथ
विज्ञापन
अदालत के फैसले के बाद वार्ड-166 से निर्वाचित घोषित, आप पार्षदों ने बैठक का किया बहिष्कार
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। चुनाव याचिका पर अदालत के फैसले के बाद एमसीडी के वार्ड-166 (पुष्प विहार) से निर्वाचित घोषित भाजपा के नरेश ने सोमवार को सदन की विशेष बैठक में पार्षद पद की शपथ ली। महापौर प्रवेश वाही ने उन्हें बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि उनके आने से वार्ड में रुके विकास कार्यों को गति मिलेगी। वहीं, आम आदमी पार्टी के पार्षदों ने बैठक का बहिष्कार किया।
प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश (दक्षिण जिला) ने 18 नवंबर को चुनाव याचिका संख्या 2/2022 (नरेश बनाम राज्य चुनाव आयोग व अन्य) पर फैसला सुनाया था। इसके अनुपालन में राज्य चुनाव आयुक्त ने 20 नवंबर को अधिसूचना जारी कर पूर्व पार्षद अरुण नावरिया के स्थान पर नरेश को वार्ड-166 से निर्वाचित घोषित किया।
महापौर के आदेश पर आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में निगम आयुक्त संजीव खिरवार, पार्षद और वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। महापौर ने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी ने गलत जानकारी छिपाकर चुनाव जीता था और करीब चार साल के कार्यकाल में वार्ड में विकास कार्य नहीं कराए। उन्होंने भरोसा जताया कि नरेश मेहनत और लगन से वार्ड के विकास को नई दिशा देंगे।