{"_id":"689e1cd29ad5fb2f590e3646","slug":"opd-services-will-continue-in-hospitals-on-janmashtami-2025-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: जन्माष्टमी पर अस्पतालों में OPD सेवा रहेगी जारी, इमरजेंसी सेवा सामान्य दिनों की तरह 24 घंटे होगी उपलब्ध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: जन्माष्टमी पर अस्पतालों में OPD सेवा रहेगी जारी, इमरजेंसी सेवा सामान्य दिनों की तरह 24 घंटे होगी उपलब्ध
Thu, 14 Aug 2025 10:59 PM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: आकाश दुबे
Updated Thu, 14 Aug 2025 10:59 PM IST
सार
एम्स की ओर से जारी सर्कुलर के अनुसार, 16 अगस्त को सुबह ओपीडी सेवा, स्पेशल क्लीनिक सहित कई दूसरी सेवाएं मरीजों के लिए उपलब्ध रहेंगी। अस्पताल में भर्ती मरीजों के लिए ब्लड बैंक के अलावा दूसरी सेवाएं सामान्य दिनों की तरह जारी रहेंगी।
विज्ञापन
Delhi AIIMS
- फोटो : ANI
विस्तार
राजधानी के अस्पतालों ने जन्माष्टमी पर ओपीडी सेवा जारी रखने का निर्णय लिया है। इस संबंध में एम्स और डॉ. राम मनोहर लोहिया (आरएमएल) अस्पताल ने दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। दिल्ली सरकार के अस्पतालों में भी सेवाएं जारी रहेंगी जबकि इमरजेंसी सेवा सामान्य दिनों की तरह 24 घंटे उपलब्ध रहेगी।
विज्ञापन
एम्स की ओर से जारी सर्कुलर के अनुसार, 16 अगस्त को सुबह ओपीडी सेवा, स्पेशल क्लीनिक सहित कई दूसरी सेवाएं मरीजों के लिए उपलब्ध रहेंगी। अस्पताल में भर्ती मरीजों के लिए ब्लड बैंक के अलावा दूसरी सेवाएं सामान्य दिनों की तरह जारी रहेंगी। साथ ही, इमरजेंसी सेवा भी चालू रहेगी। वहीं, डॉ. आरएमएल अस्पताल की ओर से जारी आदेश के अनुसार अस्पताल में 16 अगस्त को ओपीडी सेवा, रेडियोलॉजी सेवा, इमरजेंसी सेवा, कैश काउंटर, लेबोरेटरी सेवा मरीजों के लिए उपलब्ध रहेगी। दिल्ली सरकार के लोकनायक अस्पताल की उप चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रितु सक्सेना ने कहा कि 15 अगस्त पर अस्पताल रेड अलर्ट पर रहता है। अस्पताल में पूरा स्टाफ मौजूद होता है। पतंगबाजी के दौरान हादसे का शिकार होने वाले लोग इमरजेंसी में उपचार के लिए आते हैं। 16 अगस्त को अस्पताल में ओपीडी सेवा मरीजों के लिए उपलब्ध रहेगी।
विज्ञापन