{"_id":"5d291f618ebc3e6d234f3d6c","slug":"op-chautala-seeks-parole-for-grandson-s-engagement","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोते की सगाई के लिए ओपी चौटाला ने मांगी पैरोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोते की सगाई के लिए ओपी चौटाला ने मांगी पैरोल
Sat, 13 Jul 2019 05:31 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 13 Jul 2019 05:31 AM IST
विज्ञापन
chautala
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जेबीटी भर्ती घोटाले में दस साल कैद की सजा काट रहे हरियाणा के पूर्व सीएम ओम प्रकाश चौटाला ने पोते अर्जुन चौटाला की सगाई में शामिल होने के लिए 4 हफ्ते की पैरोल मांगी है। उनकी ओर से शुक्रवार को इस बाबत हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई है। याचिका पर सोमवार को सुनवाई होने की संभावना है।
विज्ञापन
याचिका में कहा गया है कि अर्जुन चौटाला की 18 जुलाई को सगाई होनी है। समारोह में शामिल होने व अपने सामाजिक रिश्ते को मजबूत करने के लिए चौटाला ने चार हफ्ते की पैरोल मांगी है। चौटाला ने इससे पहले मई में भी 14 दिन की पेरोल ली थी।
विज्ञापन
इसके अलावा चौटाला की सजा पूरी होने से पूर्व जेल से रिहाई की याचिका दिल्ली सरकार के समक्ष विचाराधीन है। हाईकोर्ट ने इस याचिका पर विचार करने का निर्देश दिल्ली सरकार को दिया था। ब्यूरो
विज्ञापन