{"_id":"59a1a9bc4f1c1bf61e8b4651","slug":"one-person-died-suffering-from-swine-flu-in-faridabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वाइन फ्लू से युवक की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वाइन फ्लू से युवक की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Sat, 26 Aug 2017 10:32 PM IST
विज्ञापन
dead body
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तेज बुखार और सांस लेने में तकलीफ की शिकायत में एस्कॉट्र्स फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराए गए आकाश (24) की बृहस्पतिवार शाम इलाज के दौरान मौत हो गई। शनिवार को नेशनल सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल (दिल्ली) से आई रिपोर्ट में आकाश को स्वाइन फ्लू होने की पुष्टि हुई। स्वाइन फ्लू की पुष्टि होने पर स्वास्थ्य विभाग ने मृतक के परिजनों को टेमीफ्लू दवा दी और घर के आसपास दवा का छिड़काव कराया। करीब दो माह पहले एच-1एन-1 वायरस की चपेट में आने से एक बुजुर्ग की भी मौत हुई थी।
सेक्टर 55 निवासी आकाश को उसके परिजनों ने चार दिन पहले तेज बुखार, आंख नाक से पानी बहने और सांस लेने में तकलीक के साथ एस्कॉट्र्स फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया था। प्राथमिक जांच के बाद डॉक्टरों ने स्वाइन फ्लू की आशंका जताते हुए आकाश के लार का सैंपल जांच के लिए बीके सिविल अस्पताल भिजवाया था।
बृहस्पतिवार को आकाश की सांसें थम गईं। शनिवार को एनसीडीसी से आई रिपोर्ट में आकाश के एच-1एन1 वायरस से ग्रस्त होने की पुष्टि हुई। जिला मलेरिया अधिकारी और इंटिग्रेटेड डिजीज सर्विलांस प्रोग्राम अधिकारी डॉ. रामभगत ने बताया कि आकाश की मौत स्वाइन फ्लू से हु़ई है। संबंधित अस्पताल से मृतक की केस हिस्ट्री मंगाई गई है।
विज्ञापन
उनका कहना है कि स्वाइन फ्लू के प्रति लोगों को जागरूक होना बहुत जरूरी है। संभावित लक्षण दिखाई देने पर तुरंत जांच कराएं। सरकारी अस्पताल में यह जांच मुफ्त हैं। जिन लोगों का स्वाइन लू टेस्ट पॉजिटिव आता है, उनमें से इलाज के दौरान मरने वालों की संख्या बहुत कम है। फ्लू के लक्षण दिखाई देने पर जांच अवश्य कराएं।