फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   One more dead body identified in Mundka fire

मुंडका अग्निकांड मामला: एक और शव की शिनाख्त, परिजनों को सौंपा, अब तक 22 लापता लोगों की हुई पहचान

Tue, 21 Jun 2022 01:33 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 21 Jun 2022 01:33 AM IST
सार

मुंडका अग्निकांड मामले में एक और शव की पहचान हो गई है। अब तक 22 लापता लोगों की पहचान हुई है। पुलिस ने अन्य लापता की पहचान करने के लिए उनके परिवार वालों के खून का सैंपल फोरेंसिक लैब को सौंपा है।

विज्ञापन
One more dead body identified in Mundka fire
मुंडका में आग का तांडव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुंडका अग्निकांड में मृत एक और शव की पहचान हो गई है। अब तक 22 लापता लोगों की पहचान हो गई है। पांच और शव की पहचान अभी बाकी है। इन शव की पहचान के लिए पुलिस ने परिवार के सदस्यों का एक बार फिर खून का सैंपल लेकर फोरेंसिक लैब को सौंपा है। 

विज्ञापन


बाहरी जिला पुलिस उपायुक्त समीर शर्मा ने बताया कि लापता छह लोगों के शव मोर्चरी में रखे गए थे। परिवार वालों का दावा है कि शव गीता देवी, मोनिक, निशा, स्वीटी, परवीन और सोनी कुमारी का है। भाग्य विहार की रहने वाली निशा का डीएनए नमूना उसकी मां से मेल खा गया। उसके बाद 17 जून को उसका शव उसके माता-पिता को सौंप दिया गया। जबकि मोनिका, स्वीटी, परवीन और सोनी कुमारी के परिवार के अन्य चार सदस्यों से 16 जून को खून के सैंपल लेकर फोरेंसिक लैब में जमा किया गया है। ताकि उनकी पहचान हो सके।
विज्ञापन


पुलिस अधिकारी ने बताया कि गीता देवी के माता पिता का निधन हो चुका है और उसके बच्चे भी नहीं हैं। इसलिए पहचान का कोई और विकल्प नहीं है। पुलिस ने उसके भाई और बहन के खून का  सैंपल लैब को सौंपा था। फोरेंसिक अधिकारियों ने भाई-बहन के सैंपल से मिलान करने में असमर्थता जताई है। अधिकारियों ने पुलिस से मौके से उठाई गई वस्तुओं से मिलान करवाने के लिए कहा है। पुलिस उसकी पहचान की हर संभव कोशिश कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed