{"_id":"5e6e4b4a8ebc3ea7b3734d9e","slug":"one-more-corona-virus-patient-discharged-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में कोरोना के एक और मरीज को छुट्टी, सफदरजंग अस्पताल में भर्ती थे दोनों","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में कोरोना के एक और मरीज को छुट्टी, सफदरजंग अस्पताल में भर्ती थे दोनों
Sun, 15 Mar 2020 09:05 PM IST
अवधेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: अवधेश कुमार
Updated Sun, 15 Mar 2020 09:05 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली में कोरोना संक्रमित होने के तीन सप्ताह बाद दो मरीजों को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। रविवार को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल ने उत्तम नगर निवासी मरीज को घर पर आराम करने की सलाह दी है। वहीं, पॉजिटिव एक मरीज को गंभीर हालत में बीती रात सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया। दिल्ली में अब तक सात कोरोना संक्रमित मरीज सामने आए हैं। इनमें से एक महिला मरीज की मौत हो चुकी है। चार मरीज सफदरजंग में भर्ती हैं।
बीती रात जनकपुरी निवासी 46 वर्षीय कारोबारी को गंभीर हालत में आरएमएल से सफदरजंग अस्पताल रेफर किया है। सफदरजंग अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि मरीज की हालत फिलहाल स्थिर है। उसे आईसीयू में भर्ती किया गया। हालांकि, रविवार शाम को सुधार होने पर उसे गहन चिकित्सा कक्ष (आईसीयू) से पृथक वार्ड में स्थानांतरित किया गया। इन्हीं की 68 वर्षीय मां ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया था।
सफदरजंग अस्पताल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दिल्ली के निवासी चार कोरोना पॉजिटिव मरीज उनके यहां भर्ती हैं, इनमें एक आईसीयू में है। वहीं, उत्तम नगर निवासी एक मरीज को सुबह घर जाने की सलाह दी गई। वह दो सप्ताह पहले कोरोना पॉजिटिव होने के बाद लाया गया था। दो दिन पहले ही रिपोर्ट निगेटिव मिलने के बाद उन्हें घर पर अगले 15 दिन तक आराम करने की सलाह दी है।