{"_id":"5e968ca38ebc3e772431c2ff","slug":"one-man-killed-after-kidnapped-in-delhi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में अगवा कर एक शख्स की पीट-पीटकर हत्या, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में अगवा कर एक शख्स की पीट-पीटकर हत्या, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप
Wed, 15 Apr 2020 09:55 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 15 Apr 2020 09:55 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी दिल्ली के विवेक विहार इलाके में एक शख्स को पिस्टल दिखाकर स्कूटी सवार दो बदमाशों ने अगवा कर लिया। परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को देकर उसकी तलाश शुरू की।
इस बीच देर रात पीड़ित जीटी रोड के पास एक पार्किंग में बुरी तरह घायल हालत में मिला। उसके हाथ टूटे हुए थे, इसके अलावा सिर पर भी किसी धारदार हथियार से वार किया गया था।
गंभीर हालत में उसे डॉ. हेडगेवार अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां मंगलवार तड़के उसने दम तोड़ दिया। मृतक की शिनाख्त सुरजीत (45) के रूप में हुई है। सुरजीत के खिलाफ शराब तस्करी के कई मामले पहले से दर्ज थे।
विज्ञापन
परिजनों ने सुरजीत को अगवा कर उसकी हत्या करने का आरोप शाहदरा के घोषित बदमाश नाजिश व उसके साथी पर लगाया है। विवेक विहार थाना पुलिस अगवा कर हत्या करने का मामला दर्ज कर आरोपी नाजिश की तलाश कर रही है।

पुलिस के मुताबिक सुरजीत परिवार के साथ सर्कुलर रोड, जनता कॉलोनी, विवेक विहार में रहता था। घर से चंद कदमों की दूरी पर सुरजीत के दो भाई भी रहते हैं। आरोप है कि सोमवार रात को सुरजीत अपने घर के पास मौजूद था।
इस बीच स्कूटी सवार दो बदमाशों ने पिस्टल दिखाकर सुरजीत को जबरन स्कूटी पर बैठा लिया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। सुरजीत के बेटे ने मामले की सूचना पुलिस को दी।
इसके बाद परिजन सुरजीत की तलाश करने लगे। देर रात को सुरजीत के भाई शिवकुमार को वह जीटी रोड के पास एक पेट्रोल पंप की पार्किंग में गंभीर हालत में मिला। उसके शरीर पर जगह-जगह चोटों के निशान थे।