{"_id":"5c4c0e18bdec224e0121cfbb","slug":"one-man-found-dead-by-truck-accident-in-aurangabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"रैन बसेरा में सो रहे थे चैन की नींद तभी हो गया हादसा, एक की मौत, तीन अन्य घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रैन बसेरा में सो रहे थे चैन की नींद तभी हो गया हादसा, एक की मौत, तीन अन्य घायल
Sat, 26 Jan 2019 01:14 PM IST
Priyesh Mishra
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली एनसीआर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली एनसीआर
Published by: Priyesh Mishra
Updated Sat, 26 Jan 2019 01:14 PM IST
विज्ञापन
दुर्घटना
- फोटो : अमर उजाला
औरंगाबाद में स्याना बस स्टैंड के पास बने नगर पंचायत के रैन बसेरे में बीती रात बेकाबू ट्रैक बिजली का खंबा तोड़कर अंदर जा घुसा। रैन बसेरा के बाहर अलाव ताप रहे नगर पंचायत कर्मी समेत चार लोगों को टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पीएम के लिये जिला मुख्यालय भेजा है। घायल हुआ कर्मी अधिशासी अधिकारी का रिश्तेदार है। सभी घायलों की हायर सेंटर के लिए रेफर किया गया है। बता दे कि बुलंदशहर औरंगाबाद गढ़ हाईवे पर नगर पंचायत द्वारा अस्थायी रेन बसेरा बनाया गया है। इसके बाहर अलाव जल रहा था। अलाव पर 4-5लोग हाथ ताप रहे थे।
स्याना की ओर से आये बेकाबू ट्रैक ने बिजली के खम्बे को तोड़ते हुए सभी लोगो को टक्कर मारते हुए ट्रक रेन बसेरे के अंदर जा घुसा। जिसमे औरंगाबाद निवासी चंद्रपाल लोधी की मौके पर ही मौत हो गयी। जबकि गांव मानिया टिकरी निवासी नगर पंचायत के संविदा कर्मी ओर इओ के रिश्तेदार लाल सिंह, औरंगाबाद निवासी हुकुम सिंह व सादाब गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
उधर हादसे के बाद चालक परिचालक मोके से फरार हो गए। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में ले लिया और सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। दो लोगो की गंभीर हालत को देख चिकित्सको ने उन्हें दिल्ली के लिये रेफर कर दिया।पुलिस ने ट्रक को कब्जे मे लेकर मामले की जांच में जुट गई है।