फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   one kg gold ten kg silver Theft at Punjabi Bagh home

एक KG सोना चोरी: शादी में जश्न बना रहा था परिवार, इधर चोर ले उड़े गोल्ड और 10 किलो चांदी; कीमत एक करोड़ से ऊपर

Sun, 18 Jan 2026 04:56 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विकास कुमार Updated Sun, 18 Jan 2026 04:56 PM IST
सार

घर के मालिक शैलेंद्र ने बताया कि हम एक शादी में गए थे। मैं पूरी रात शादी में ही रुका रहा। घर लौटने पर मैंने देखा कि कुछ सामान बाहर बिखरा पड़ा था, लेकिन ताला सही सलामत था। मैंने देखा कि रसोई की खिड़की खुली थी... मैं घर में घुसा तो देखा कि सब कुछ बिखरा हुआ था। एक किलो से ज्यादा गहने थे। 

विज्ञापन
one kg gold ten kg silver Theft at Punjabi Bagh home
पीड़ित शैलेंद्र - फोटो : ANI

विस्तार

पश्चिम दिल्ली के पंजाबी बाग इलाके में एक घर से लगभग एक करोड़ रुपये के कीमती सामान की चोरी हो गई। यह घटना तब हुई जब परिवार शादी समारोह में शामिल होने के लिए घर से बाहर था। पुलिस ने शनिवार, 17 जनवरी 2026 को यह जानकारी दी।

विज्ञापन

 

घर लौटे तो मचा हड़कंप
पुलिस के अनुसार, जब परिवार शुक्रवार, 16 जनवरी की रात को घर लौटा तो उन्होंने देखा कि घर का मुख्य दरवाजा सही सलामत था, लेकिन रसोई की खिड़की का ग्रिल कटी हुई थी और अंदर का सामान बिखरा पड़ा था। चोरों ने घर से गहने और अन्य कीमती वस्तुएं चुराईं, जिनकी कुल कीमत लगभग एक करोड़ रुपये बताई जा रही है। परिवार के एक सदस्य ने बताया कि वे एक शादी में गए हुए थे और लौटने तो देखा कमरे में सामान अस्त-व्यस्त था और कीमती सामान गायब थे।
 

विज्ञापन

पुलिस की जांच जारी, टीमों का गठन
चोरी की घटना के संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और चोरों का पता लगाने के लिए कई टीमों का गठन किया है। पुलिस इलाके और उसके आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि संदिग्धों की पहचान की जा सके और अपराध से पहले और बाद में उनकी गतिविधियों का पता लगाया जा सके।

विज्ञापन

पड़ोसियों और सुरक्षा गार्डों से पूछताछ
जांचकर्ता यह जानने के लिए पड़ोसियों और सुरक्षा गार्डों से भी पूछताछ कर रहे हैं कि क्या घटना की रात इलाके में किसी संदिग्ध गतिविधि पर ध्यान दिया गया था। एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस तकनीकी और स्थानीय खुफिया जानकारी की जांच कर रही है और सभी संभावित पहलुओं की पड़ताल की जा रही है। चोरों को जल्द से जल्द पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

एक ही अलमारी को बनाया गया निशाना
घर के मालिक शैलेंद्र ने बताया कि हम एक शादी में गए थे। मैं पूरी रात शादी में ही रुका रहा। घर लौटने पर मैंने देखा कि कुछ सामान बाहर बिखरा पड़ा था, लेकिन ताला सही सलामत था। मैंने देखा कि रसोई की खिड़की खुली थी... मैं घर में घुसा तो देखा कि सब कुछ बिखरा हुआ था। एक किलो से ज्यादा गहने थे। चोरों ने सिर्फ एक ही अलमारी को निशाना बनाया गया था। इसमें करीब 5-6 लाख रुपये नकद थे... चांदी कम से कम 10 किलो थी... पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की समीक्षा की है और बताया है कि दो लोग अंदर घुसे थे... फुटेज के अनुसार उन्होंने सुबह 3:16 बजे हमारी ग्रिल काट दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed