फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   One hundred fifty five Hill parrots caught in Jama Masjid area

जामा मस्जिद इलाके में सप्लाई करने आए थे 155 पहाड़ी तोते

Wed, 17 Apr 2019 03:54 AM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राजेश सैनी Updated Wed, 17 Apr 2019 03:54 AM IST
विज्ञापन
One hundred fifty five Hill parrots caught in Jama Masjid area
जामा मस्जिद इलाके में तस्करों के पास मिले पहाड़ी तोते

उत्तरी जिला पुलिस ने पक्षी तस्करों के एक गैंग को दबोचा है। तीन आरोपियों के पास से 155 पहाड़ी तोते बरामद किए गए हैं। पकड़े गए आरोपियों की पहचान अलीमुद्दीन, इमरान और मोहम्मद कमर के रूप में हुई है। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने खुलासा किया है कि वह तोतों को पंजाब के बठिंडा से दिल्ली लेकर आए थे।

विज्ञापन


यहां दिल्ली के जामा मस्जिद इलाके में सप्लाई किया जाना था। पुलिस के मुताबिक, बरामद तोतों की खरीद-फरोख्त वन्य जीव अधिनियम के तहत प्रतिबंधित है। कश्मीरी गेट थाना पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


उत्तरी जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि सोमवार देर रात उनकी टीम को एक एनजीओ के माध्यम से सूचना मिली थी कि कुछ लोग भारी संख्या में पहाड़ी तोतों को लेकर कश्मीरी गेट इलाके में बस से आने वाले हैं। सूचना के बाद पुलिस ने कश्मीरी गेट आईएसबीटी पर जाल बिछा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार सुबह करीब छह बजे एक बस कश्मीरी गेट बस अड्डा पहुंची। उसमें से तीन लोग तोते लेकर उतरे। पुलिस ने आरोपियों को धर-दबोचा। आरोपियों के पास से तीन बैग (जिनमें तीन पिंजरे थे) बरामद हुए। तीनों पिंजरों से 155 तोते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed