फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   one died due to cold in delhi

दिल्ली के दिल कनॉट प्लेस में सर्दी से मौत 

Fri, 05 Jan 2018 09:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 05 Jan 2018 09:53 AM IST
विज्ञापन
one died due to cold in delhi

दिल्ली के दिल कनॉट प्लेस में एक व्यक्ति की सर्दी से मौत होने का मामला सामने आया है। व्यक्ति का शव शंकर मार्केट में पड़ा हुआ था। सर्दी कीवजह से मृतक केहाथ-पैर बुरी तरह अकड़े हुए थे। उसके शरीर पर इतने कपड़े नहीं थी कि वह खुद को सर्दी से बचा सके।

विज्ञापन


हालांकि बृहस्पतिवार देर शाम तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई थी। नई दिल्ली जिले की बाराखंभा थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। नई दिल्ली जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार बृहस्पतिवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे पुलिस को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति मृत हालत में शंकर मार्केट में पड़ा हुआ है।
विज्ञापन


सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम केलिए राममनोहर लोहिया अस्पताल में रखवा दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शुरूआती जांच में ही पता लगा है कि व्यक्ति की मौत सर्दी से हुई है। उसके शरीर पर ज्यादा कपड़े नहीं थे। उसकेहाथ-पैर काफी अकड़े हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


नई दिल्ली जिला पुलिस अधिकारियों केअनुसार कनॉट प्लेस में सर्दी से मौत का ये शायद पहला मामला दर्ज है। मृतक की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। मृतक की पहचान करीब 35 वर्ष बताई जा रही है। गौरतलब है कि दिल्ली में पिछले दो दिन से काफी सर्दी पड़ रही है। इस मौसम में ये सर्दी से मौत का पहला मामला बताया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed