{"_id":"661e867000da8a14fa0bd198","slug":"once-again-delhi-will-shine-with-saffron-color-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-45677-2024-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: 21 अप्रैल को 51 हजार लोग एक साथ करेंगे हनुमान चालीसा का पाठ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: 21 अप्रैल को 51 हजार लोग एक साथ करेंगे हनुमान चालीसा का पाठ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में जुटेंगे देशभर के पांच हजार साधु-संत
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। एक बार फिर दिल्ली भगवा रंग की चमक बिखेरेगी। देशभर के साधु-संत एक छत के नीचे जुटेंगे। इस दौरान 51 हजार लोग एक साथ हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे। कार्यक्रम में 15 मिनट में संपूर्ण रामलीला भी दिखाई जाएगी। भाजपा मंदिर प्रकोष्ठ ''''हिन्दू नववर्ष महोत्सव'''' के उपलक्ष्य में इस कार्यक्रम को आयोजित करेगा। 21 अप्रैल को इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के साथ भाजपा के दिग्गज नेता शामिल होंगे।
लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा मंदिर प्रकोष्ठ की तरफ से आयोजित कार्यक्रम में भाजपा के सातों सांसद प्रत्याशी मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम के आयोजक व मंदिर प्रकोष्ठ के संयोजक करनैल सिंह ने बताया कि हरिद्वार से 20 बसें साधु-संतों को लेकर आएंगी। महोत्सव में सभी मौजूदा सांसद और पांच हजार संतों की उपस्थिति होगी। स्वामी राघवानंद, चिदानंद, अवधेशानंद, नवल किशोर दास, कंचन गिरी, महंत नारायण गिरी, धीरेंद्र पुरी, गिरीशानंद, दीनबन्धुदास, विद्यागिरी, ओमप्रकाश गिरी, रामगोबिन्द दास, रामपुरी, विभानंद गिरी, अजबदास, कृष्ण गिरी, आनंदेश्वर नंद गिरी, नारायण दास, सोम गिरी, दुर्गेश दास, मंगलदास उदासीन, कुरा गिरी और प्रचार गिरी शामिल होंगे। भजन गायक हंसराज रघुवंशी कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। देशभर के अखाड़ों से साधु संतों के साथ ही केंद्रीय मंत्रियों को भी आमंत्रित किया गया है।