फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   On Valentine Day man committed suicide by hanging himself in hotel bathroom in delhi

वेलेंटाइन डे पर आशिक की मौत: होटल के बाथरूम में लटकी मिली लाश, प्रेमिका की जुबानी उस काली रात की पूरी कहानी

Fri, 14 Feb 2025 10:21 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 14 Feb 2025 10:21 PM IST
सार

पुलिस ने घटनास्थल पर क्राइम व फोरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य एकत्रित किए। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए संजय गांधी अस्पताल भेजा दिया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि युवक के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। 

विज्ञापन
On Valentine Day man committed suicide by hanging himself in hotel bathroom in delhi
होटल के बाथरूम में मिली युवक की लाश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पश्चिम विहार इलाके में वेलेंटाइन डे के दिन एक युवक ने होटल के बाथरूम में फंदा लगाकर जान दे दी। मृतक की शिनाख्त 24 साल के अभिनव सागर के रूप में हुई है। वह अपनी प्रेमिका के साथ होटल में ठहरा हुआ था। मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। युवती से शुरुआती पूछताछ में पता चला है कि दोनों के बीच रात में किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। घटना के बाद युवती सदमे में है। पुलिस दोनों के परिवार वालों से पूछताछ कर खुदकुशी के कारणों की जांच कर रही है।

विज्ञापन

चादर को बनाया फंदा
बाहरी जिला पुलिस उपायुक्त सचिन शर्मा ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब 7:12 बजे पश्चिम विहार थाना पुलिस को मीराबाग स्थित होटल डी क्राउन में एक युवक के फंदा लगाकर खुदकुशी करने की जानकारी मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि एक युवक ने अपने कमरे के बाथरूम में रॉड से चादर की मदद से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली है। पुलिस ने शव को नीचे उतारा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ब्यूटी सैलून में काम करता था अभिनव
पुलिस ने घटनास्थल पर क्राइम व फोरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य एकत्रित किए। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए संजय गांधी अस्पताल भेजा दिया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि युवक के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस ने घटना की जानकारी युवक के परिवार वालों को दी। सूचना मिलते ही परिवार वाले तुरंत होटल पर पहुंच गए। मृतक की शिनाख्त अभिनव सागर के रूप में हुई। अभिनव अपने परिवार के साथ निहाल विहार में रहता था और ब्यूटी सैलून में काम करता था।

विज्ञापन

कहासुनी के बाद सो गए थे दोनों
छानबीन में पता चला कि अभिनव ने बृहस्पतिवार रात को होटल में एक कमरा बुक कराया था। इस कमरे में वह अपनी प्रेमिका के साथ रुका था। युवती ने पूछताछ में बताया कि कमरे में दोनों के बीच बातचीत के दौरान किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। उसके बाद दोनों सो गए थे। सुबह जब उसकी नींद खुली तो अभिनव बिस्तर पर नहीं था। जब वह बाथरूम गई तो वहां उसने अभिनव को चादर के फंदे से लटका हुआ पाया। उसकी चीख निकल गई और उसने भागकर होटल कर्मियों को घटना की जानकारी दी। होटल प्रबंधन ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना के बाद से युवती और युवक के परिवार वाले सदमे में हैं। पुलिस ने मृतक के फोन को अपने कब्जे में ले लिया है और सोशल मीडिया प्लेटफार्म की जांच कर रही है।

चार साल से थी दोनों की दोस्ती
पुलिस अधिकारी के मुताबिक, दोनों की चार साल से दोस्ती थी और दोनों शादी करना चाहते थे। लड़की एक मोबाइल सर्विस सेंटर पर काम करती है। आशंका है कि शादी की बात को लेकर ही इनके बीच मनमुटाव चल रहा था। इसे दूर करने व साथ साथ समय बिताने के लिए ही अभिनव ने होटल में कमरा बुक किया था। पुलिस मामले की जांच के दौरान होटल कर्मियों से भी पूछताछ कर यह जानने की कोशिश कर रही है कि अभिनव इससे पहले भी होटल में ठहरा था या नहीं।

होटल के बाहर मची चीख पुकार
घटना के बाद पुलिस ने अभिनव के परिवार वालों को घटना की जानकारी दी। जानकारी मिलते ही परिवार की महिलाएं होटल के बाहर पहुंच गई। वहां पुलिस की तैनाती थी। परिवार वालों को होटल के अंदर जाने नहीं दिया गया तो उन्होंने सड़क पर ही चीख पुकार शुरू कर दी। परिवार के कुछ सदस्य महिलाओं को शांत करने में जुटे हुए थे। घटना को लेकर मृतक के घरवाले कुछ भी कहने से बच रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed